अर्थतंत्र

डॉलर के मुकाबले रुपये की खस्ता हालत जारी, फिर रिकॉर्ड स्तर को छुआ, 81.54 के निचले स्तर पर खुला

रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने से कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी का आयात महंगा हो जाएगा, जिससे मुद्रास्फीति और बढ़ जाएगी। महंगाई पहले से ही 6 फीसदी से ऊपर बनी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

डॉलर के मुकाबले रुपये की खस्ता हालत जारी है। बाजार खुलते ही रुपये ने रिकॉर्ड निचले स्तर को छुआ। डॉलर के मुकाबले 81.54 के नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर रुपया खुला। यानी शुरुआत में ही रुपये में 56 पैसे की कमजोरी देखी गई। रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने से कच्चे तेल और अन्य कमोडिटी का आयात महंगा हो जाएगा, जिससे मुद्रास्फीति और बढ़ जाएगी। महंगाई पहले से ही 6 फीसदी से ऊपर बनी हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Published: undefined

अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों को बार-बार बढ़ाने से भारतीय रुपये पर बना दबाव व्यापार घाटा बढ़ने और विदेशी पूंजी की निकासी की वजह से और बढ़ने की आशंका है।

आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (MPC) इस हफ्ते के अंत में द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगी। ऐसे में मुद्रास्फीति के दबाव को कम करने के लिए वह रेपो दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है।

Published: undefined

रुपये की गिरावट का आम आदमी पर क्या असर पड़ेगा?

 

  • रुपये की गिरावट का अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर

  • कच्चा तेल महंगा मिलेगा, देश में बढ़ेगी महंगाई

  • विदेश में यात्रा से लेकर इलाज होगा महंगा

  • विदेश में पढ़ाई होगी महंगी

  • मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद

  • ,
  • किसानों पर भारी पड़ेगी भारत-अमेरिका टैरिफ डील: कृषि उत्पाद को अचानक सूची से हटाए जाने से और गहरा हुआ शक

  • ,
  • बैंक ग्राहक ध्यान दें: बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी को किया हड़ताल का ऐलान, बैंकिंग सेवाओं पर हो सकता है असर

  • ,
  • खेल: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया और जानें ICC T20 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग