अर्थतंत्र

डॉलर के मुकाबले लुढ़का रुपया, करीब 8 महीने के निचले स्तर पर पहुंची देसी करेंसी

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट (करेंसी व एनर्जी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने बताया, घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण देसी करेंसी की चाल सुस्त पड़ गई है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह भी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

डॉलर के मुकाबले रुपये में सोमवार को फिर कमजोरी आई। पिछले सत्र से 22 पैसे की कमजोरी के साथ खुलने के बाद देसी करेंसी लंबे अरसे के बाद फिर फिसलकर 75 रुपये प्रति डॉलर से नीचे आ गई है। आरंभिक कारोबार के दौरान देसी करेंसी का भाव 75.13 रुपये प्रति डॉलर तक टूटा, जो कि करीब साढ़े आठ महीने का निचला स्तर है। वहीं, दुनिया की छह मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत का सूचक डॉलर इंडेक्स बीते सत्र से 0.15 फीसदी की मजबूती के साथ 92.30 पर बना हुआ था।

Published: undefined

आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसीडेंट (करेंसी व एनर्जी रिसर्च) अनुज गुप्ता ने बताया, घरेलू शेयर बाजार में आई गिरावट के कारण देसी करेंसी की चाल सुस्त पड़ गई है। उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह भी डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी आई। उन्होंने बताया कि डॉलर के मुकाबले रुपया चार अगस्त 2020 के बाद के निचले स्तर पर आ गया है, जब देसी करेंसी में 75.17 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार देखने को मिला था।

Published: undefined

गुप्ता के अनुसार, घरेलू मुद्रा में आगे 75.50 रुपये प्रति डॉलर तक का लेवल देखा जा सकता है। जानकार बताते हैं कि भारतीय रिजर्व बैंक की बांड खरीदने की योजना के कारण बीते सप्ताह रुपये में कमजोरी आई और अब शेयर बाजार में बिकवाली होने के कारण देसी करेंसी पर दबाव देखा जा रहा है।

केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने बताया कि रुपये में कमजोरी की तीन प्रमुख वजह है। पहली यह कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारी बिकवाली हुई है और देश में कोरोना के बढ़ते केस से कारोबारी रुझान सुस्त पर गया है। वहीं, तीसरी वजह यह भी है कि डॉलर इंडेक्स में मजबूती आई है।

Published: undefined

उधर, देश में कोरोना का कहर लगातार गहराता जा रहा है। बीते 24 घंटे में पूरे देश में कोरोनावायरस संक्रमण के 1.69 लाख नये केस आने की रिपोर्ट है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: मथुरा के वृन्दावन में बड़ा हादसा, उद्घाटन के दिन ही नवनिर्मित होटल में आग लगी, महिला सहित तीन झुलसे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: कमजोर डॉलर, अमेरिका-ईरान तनाव से चांदी, सोने के भाव में तेजी और शेयर बाजार लगभग स्थिर बंद

  • ,
  • किसानों पर भारी पड़ेगी भारत-अमेरिका टैरिफ डील: कृषि उत्पाद को अचानक सूची से हटाए जाने से और गहरा हुआ शक

  • ,
  • बैंक ग्राहक ध्यान दें: बैंक यूनियनों ने 12 फरवरी को किया हड़ताल का ऐलान, बैंकिंग सेवाओं पर हो सकता है असर

  • ,
  • खेल: दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को सुपर ओवर में हराया और जानें ICC T20 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग