अर्थतंत्र

ट्रंप के बयान से फिर शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1500 अंक तक लुढ़का, Nifty भी धड़ाम

भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बीएससी सेंसेक्स (Bse Sensex) और एनएससी निफ्टी (Nse Nifty) आज लाल निशान पर खुले।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की स्पीच में युद्ध तुरंत न रुकने के संकेत के बाद पूरा एशियाई बाजार धड़ाम हो गया है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 105 डॉलर पहुंच गए, जिसका असर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी साफ देखने को मिला।

दलाल स्ट्रीट गुरुवार को खुलते ही धड़ाम हो गया। बीते बुधवार को जहां बाजार का प्रमुख सचूकांक सेंसेक्स और निफ्टी 50 डेढ़ फीसदी की ज्यादा तेजी से बंद हुए थे। वह आज खुलते ही करीब डेढ़ फीसदी नीचे आ गए। सेंसेक्स करीब 1500 अंक गिरकर खुला।

सुबह 09:16 बजे, सेंसेक्स 1,385.82 अंक या 1.89% गिरकर 71,748.50 पर था, और निफ्टी 426.40 अंक या 1.88% गिरकर 22,253.00 पर था। लगभग 566 शेयरों में बढ़त हुई, 1823 शेयरों में गिरावट आई और 130 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

ट्रंप ने जंग को लेकर क्‍या कहा? 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने कहा कि ईरान जंग को लेकर वह 2 से 3 हफ्तों में एक बड़ा कदम उठा सकते हैं। उन्‍होंने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना अपने लक्ष्‍यों का हासिल करने के करीब है। हम किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु शक्ति वाला देश नहीं बनने देंगे। इसके साथ ही उन्‍होंने होर्मुज को लेकर कहा कि हम उस रास्‍ते से तेल नहीं लेकर आते हैं, जो देश वहां से तेल लेकर गुजरते हैं, उन्‍हें आगे आना चाहिए और होर्मुज की सुरक्षा करनी चाहिए। अमेरिका मदद करेगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की