
शेयर बाजार में आज अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम पर शानदार उछाल देखी जा रही है और सेंसेक्स 53500 के ऊपर जाकर खुला है। निफ्टी में भी 15900 के ऊपर के स्तर देखे जा रहे हैं। आज के कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 266.44 अंक यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 53,501.21 पर खुला है। वहीं एनएसई का निफ्टी 73.80 अंक यानी 0.47 फीसदी की उछाल के साथ 15,909.15 पर खुलने में कामयाब रहा है।
खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 487.16 अंक बढ़कर अभी 53,721 पर है। वहीं निफ्टी 149.15 अंक बढ़कर फिलहाल 15,984.50 पर है।
आज के ट्रेड में निफ्टी के 50 में से 40 शेयर तेजी के साथ बने हुए हैं और 8 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है। 2 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ कारोबार कर रहे हैं। बैंक निफ्टी की चाल देखें तो 193.70 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 34134.60 पर ट्रेड कर रहा है।
प्री-ओपन सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर मजबूती के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। निफ्टी के टॉप गेनर्स में TATA MOTORS, ONGC, HINDALCO, EICHER MOTERS और UPL रहे. टॉप लूजर्स की लिस्ट में BRITANNIA, ASIAN PAINT, BAJAJ AUTO, DIVISLAB और HERO MOTOCO रहे।
दूसरी तरफ ग्लोबल बाजारों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। सोमवार को अमेरिकी बाजार बंद रहा लेकिन एशियाई बाजार ने अच्छा प्रदर्शन किया. डाओ फ्यूचर्स में 100 अंक की मजबूती आई। साउथ कोरिया में महंगाई ने 24 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और यह 6 प्रतिशत पर चली गई है।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए