अर्थतंत्र

महंगाई की बोझ से और दबेगा आम आदमी! GST की दरें बढ़ा सकती है मोदी सरकार, कीमतों में होगी बढ़ोतरी

इस समय में GST के टैक्स स्लैब में चार दरें- 5%, 12%, 18% और 28% हैं। आवश्यक वस्तुओं को इस टैक्स से छूट है या सबसे निचले स्लैब में रखा है। लग्जरी चीजों पर सबसे ऊंची टैक्स स्लैब में रखा गया है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

देश की आम जनता पर महंगाई की बोझ और बढ़ने वाली है। मोदी सरकार जीएसटी स्लैब को बढ़ाने वाली है। खबरों के मुताबिक, जीएसटी काउंसिल की होने वाली अगली बैठक में सबसे कम टैक्स स्लैब को 5 फीसदी से बढ़ाकर 8 फीसदी किया जा सकता है। जिसके बाद आने वाले दिनों में खाद्य तेल, मसाले, चाय, कॉफी, चीनी, मिठाई और इंसुलिन जैसी जीवन रक्षक दवाओं समेत तमाम चीजें महंगी हो सकती हैं।

इस समय में GST के टैक्स स्लैब में चार दरें- 5%, 12%, 18% और 28% हैं। आवश्यक वस्तुओं को इस टैक्स से छूट है या सबसे निचले स्लैब में रखा है। लग्जरी चीजों पर सबसे ऊंची टैक्स स्लैब में रखा गया है।

इनके बढ़ेंगे दाम

वहीं अब जीएसटी काउंसिल न्यूनतम टैक्स स्लैब की दरों को बढ़ाने का सुझाव देकर आम आदमी के लिए मुसीबतों में इजाफा कर रहा है। खाद्य तेल, मसाले, चाय, कॉफी, चीनी, मिठाई, काजू, इंसुलिन जैसी जीवन रक्षक ड्रग्स व मेडिसिन, सिक्के-पदक, बर्फ, वॉकिंग स्टिक, दिव्यांगों के काम आने वाली एक्सेसरीज, अप्लायंससेस, बायोगैस, फर्टिलाइजर्स, अगरबत्ती, कोयला, फ्लाई एश ब्लॉक्स, संगमरमर का मलबा, मैटिंग, कॉयर मैट्स और फ्लोर कवरिंग, ईंधन खर्च के बिना मोटर कैब किराए पर लेना, एसी वाहनों, रेडियो टैक्सियों से ट्रांसपोर्ट सर्विसेस, प्रिंट मीडिया एडवर्टाइजिंग स्पेस के दाम बढ़ सकते हैं। इस समय अनपैक्ड, अनब्रांडेड खाद्य और डेयरी वस्तुओं को जीएसटी से छूट दी गई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • गुवाहाटी में 'गरजा' गिल का बल्ला, दोहरे शतक के साथ वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, सीरीज में भारत की अजेय बढ़त

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: भारत ने 405 रन के ऐतिहासिक लक्ष्य का पीछा कर वेस्टइंडीज को हराया, कप्तान गिल ने लगाया दोहरा शतक

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्र नेताओं ने खोला मोर्चा, गांधी जयंती पर विशाल प्रदर्शन का ऐलान

  • ,
  • प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक न्याय और समानता के खिलाफ, उनका पूरा तंत्र शिक्षा से नफरत करता है: राहुल गांधी

  • ,
  • नंदीग्राम उपचुनावः कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा, बोले- पुलिस ने नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया