
भारत में पिछले महीने अप्रैल में थोक महंगाई दर का सूचक यानी थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) 10.49 प्रतिशत रहा है, जबकि मार्च में यह 7.39 प्रतिशत था।
गौरतलब है कि यह पिछले 6 महीनों में डब्ल्यूपीआई मुद्रास्फीति की उच्चतम दर है। मार्च 2021 की तुलना में अप्रैल 2021 में थोक मूल्य सूचकांक या होलसेल प्राइस इंडेक्स में महीने दर महीने की गति के आधार पर मुद्रास्फीति की मासिक दर 1.86 प्रतिशत रही।
साल-दर-साल आधार पर, पिछले महीने मुद्रास्फीति की दर अधिकतम रही। 2020 के अप्रैल में डब्ल्यूपीआई लगभग (माइनस) 1.57 प्रतिशत आ गया था। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने यानी अप्रैल में थोक महंगाई दर का 10.49 प्रतिशत दर्ज की गई है।
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने सोमवार को इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए वायरलेस चाजिर्ंग सॉल्यूशंस पेश किए, क्योंकि दक्षिण कोरियाई तकनीकी दिग्गज मोबिलिटी सेक्टर में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने पर नजर बनाए हुए है।
एलजी ने कहा कि उसने स्थानीय इलेक्ट्रिक स्कूटर शेयरिंग सर्विसेज (साझाकरण सेवा) प्रदाता किकगोइंग के साथ साझेदारी में सोल के पश्चिम में बुकियन में इलेक्ट्रिक स्कूटर वायरलेस चाजिर्ंग स्टेशन स्थापित किए हैं।
सोल और अन्य क्षेत्रों में विस्तार करने से पहले दोनों ही कंपनी अगले छह महीनों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर वायरलेस चाजिर्ंग सॉल्यूशंस की उपयोगिता और सुरक्षा की पुष्टि करेंगे।
अगर आप शनिवार की मध्यरात्रि से रविवार के बीच बैंकिंग प्रणाली का उपयोग करके ऑनलाइन मनी ट्रांसफर की योजना बना रहे हैं, तो आपको ऐसे ट्रांसफर को रद्द करने या स्थगित करने की सलाह दी जाती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि एनईएफटी सिस्टम अपग्रेड के कारण, यह सेवा रविवार, 23 मई, 2021 को रात 12 बजकर एक मिनट से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध नहीं होगी।
इसका मतलब यह होगा कि इस अवधि के दौरान बैंक ग्राहकों द्वारा उपयोग के लिए एनईएफटी प्रणाली से जुड़ा कोई भी धन हस्तांतरण उपलब्ध नहीं होगा। लेकिन, इस अवधि के दौरान आरटीजीएस प्रणाली हमेशा की तरह चालू रहेगी।
उत्तर प्रदेश के मलिहाबाद के आम उत्पादकों को लगातार दूसरे साल खरीदारों की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। मलिहाबाद में उगाए जाने वाले आम की प्रसिद्ध दशहरी किस्म मई के अंत तक बाजार में आने के लिए तैयार है, लेकिन लंबे समय तक कोरोना कर्फ्यू खरीदारों को दूर रखा है। अखिल भारतीय आम उत्पादक संघ के अध्यक्ष इंसराम अली ने कहा कि आम की फसल के लिए अब तक मौसम अनुकूल बना हुआ है।
उन्होंने कहा, "अनुकूल तापमान, गरज की कमी और छिटपुट बारिश ने फसल को फलने-फूलने में मदद की है। हमें उम्मीद है कि अगले 10 दिनों में दशहरी आम तैयार हो जाएगा।"
हालांकि, उन्होंने कहा, कर्फ्यू का समय आम उत्पादकों के लिए मुसीबत बना हुआ है।
शेयर बाजार में सोमवार को लगभग सात सप्ताह की सबसे जोरदार तेजी दिखी। कोविड-19 संक्रमण के दैनिक मामले कम होने के साथ निवेशकों का भरोसा बढ़ने से बीएसई सेंसेक्स में 848 अंक से अधिक का उछाल आया। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 848.18 अंक यानी 1.74 प्रतिशत उछलकर 49,580.73 बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 245.35 अंक यानी 1.67 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14,923.15 अंक पर पहुंच गया। इन सूचकांकों में 30 मार्च के बाद यह किसी दिन की सबसे बड़ी तेजी है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए