
देशभर के लाखों इंजीनियरिंग अभ्यर्थियों का इंतजार समाप्त हो गया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने सोमवार, 1 जून को JEE Advanced 2026 का परिणाम घोषित कर दिया। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं।
इस वर्ष IIT दिल्ली जोन के छात्र शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 360 में से 330 अंक प्राप्त किए और ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की। IIT रुड़की द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, शुभम ने परीक्षा में सबसे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने 360 में से 330 अंक प्राप्त किए। वह IIT दिल्ली जोन से हैं।
Published: undefined
रिजल्ट के साथ JEE Advanced 2026 की कटऑफ सूची भी जारी कर दी गई है। इस बार लगभग 56 हजार उम्मीदवार परीक्षा में सफल घोषित किए गए हैं। सफल छात्रों को देश के विभिन्न IIT संस्थानों में प्रवेश का अवसर मिलेगा।
JEE Advanced 2026 के नतीजों में एक बार फिर राजस्थान का कोटा शहर चर्चा में रहा। कोटा स्थित कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले शुभम कुमार ने AIR-1 हासिल की, जबकि उनके साथी छात्र कबीर ने 329 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-2 प्राप्त की। दोनों छात्रों की सफलता ने कोटा के कोचिंग हब होने की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।
Published: undefined
महिला अभ्यर्थियों में दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने 280 अंक हासिल कर लड़कियों की श्रेणी में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी ऑल इंडिया रैंक 77 रही।
JEE Advanced 2026 में शामिल अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और पासवर्ड की सहायता से आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर परिणाम देख सकते हैं। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड और रैंक ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकते हैं।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined