
उत्तर प्रदेश के लखनऊ विश्वविद्यालय में इस साल छात्रों के आवेदन कम आने के कारण परास्नातक के 5 कोर्स बंद होने की कगार पर हैं। एमएससी मास कम्युनिकेशन, एमए फ्रेंच और एमए बिजनेस इकोनॉमिक्स में कम आवेदनों के चलते काउंसलिंग ही नहीं कराई गई है जबकि दो कोर्सो में आवेदन तो है लेकिन दाखिला लेने छात्र नहीं पहुंचे। इसकी वजह से इन कोर्सो को इस साल नहीं चलाया जाएगा।
Published: undefined
कार्यवाहक कुलसचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि एमए इन डिफेंस स्टडीज, एमएससी इन टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए एक बार कांउसिलिंग करने पर विचार हो सकता है। अगर इन सभी कोर्स में 60 प्रतिशत सीटें भरेंगी तभी कोर्स संचालित होंगे। अन्यथा इन कोर्स को भी एमएससी इन मॉस कॉम, एमए फ्रेंच और बिजनेस इकोनॉमिक्स की तरह बंद करना पड़ेगा।
Published: undefined
विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रो अनिल मिश्र ने बताया कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स चलाने के लिए कुल सीटों के 60 प्रतिशत पर छात्रों के दाखिले होना जरूरी है। इनमें एमए इन डिफेंस स्टडीज में कुल 25 सीटें हैं, जिसमें 19 ने प्रवेश परीक्षा दी थी, लेकिन काउंसलिंग में 15 से भी कम छात्र शामिल हुए। ऐसे में इस कोर्स को नहीं चलाया जा सकता।
Published: undefined
इनके अलावा एमएससी टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट में 30 सीटों पर 19 ने प्रवेश परीक्षा दी थी लेकिन उसमें भी काउंसलिंग में 18 से कम छात्र शामिल हुए। इसके अलावा एमएससी मास कम्युनिकेशन, एमए फ्रेंच और एमए बिजनेस इकनॉमिक्स में भी बहुत कम आवेदनों के चलते काउंसलिंग नहीं कराई गई।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined