बिहार विधानसभा चुनाव 2025

बिहार में रुझानों पर ही बदले बीजेपी के सुर, नीतीश की जगह अपना सीएम बनाने की उठी मांग

बिहार चुनाव के रुझानों में सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही बीजेपी के सुर अभी से बदलने लगे हैं। पार्टी के कुछ स्थानीय नेताओं ने अभी से राज्य में अपने सीएम की मांग उठानी शुरू कर दी है। इस तरह के कयास पूरे चुनाव के दौरान भी लग रहे थे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बिहार में जारी मतगणना के रूझानों में एनडीए बहुमत के करीब पहुंचता दिख रहा है और बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है। फिलहाल एनडीए 121 तो आरजेडी के नेतृत्व वाला महागठबंधन करीब 114 सीटों पर आगे चल रहा है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है, जो देर रात तक चलेगी। इस बीच अभी से अगली सरकार को लेकर बीजेपी के सुर बदलने लगे हैं और जीत से उत्साहित स्थानीय नेताओं ने बीजेपी के सीएम की मांग उठाना शुरू कर दिया है।

बिहार चुनाव के रुझानों में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, जिसमें बीजेपी करीब 74 सीटों पर आगे है। वहीं जेडीयू 43 सीटों पर आगे है। मतगणना के रुझानों से उत्साहित बिहार बीजेपी के स्थानीय नेताओं ने मांग उठा दी है कि इस बार बीजेपी का ही सीएम बनना चाहिए। खबर के अनुसार, बिहार बीजेपी के एससी मोर्चा प्रमुख अजित चौधरी ने यह मांग उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को लगता है कि बीजेपी का आंकड़ा ज्यादा है, इसलिए अब बिहार में बीजेपी का ही चेहरा होना चाहिए। चौधरी ने यहां तक कह दिया कि बिहार के लोग भी कहीं न कहीं यही चाहते हैं।

अजित चौधरी यहीं नहीं रुके और उन्होंने अपनी बात के समर्थन में कहा कि यह एक आम प्रक्रिया है कि जब कोई शख्स लंबे समय तक सीएम रहता है तो उसके खिलाफ सत्ता विरोधी लहर होती ह। इसलिए बिहार के भविष्य और बीजेपी के लिए भी जरूरी है कि अब बीजेपी का ही सीएम बनना चाहिए।

गौरतलब है कि तीन चरणों में हुए बिहार चुनाव के दौरान शुरू से इस तरह के कयास लगाए जा रहे थे और अक्सर बीजेपी और जेडीयू नेताओं से यह सवाल पूछा जा रहा था कि अगर चुनाव बाद बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो क्या नीतीश कुमार ही सीएम बनेंगे। हालांकि, इस सवाल पर बीजेपी के केंद्रीय नेता यही कहते रहे कि चुनाव परिणाम कुछ भी सीएम नीतीश ही बनेंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने माना- लोगों को ईरान युद्ध पसंद नहीं आया, पेट्रोल की कीमतें बढ़ना भी चुनाव में हार की बड़ी वजह

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: वायु प्रदूषण को लेकर मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और हवाई आतिशबाजी पर बैन, BMC का आदेश

  • ,
  • महाराष्ट्र: गोकुल विवाद पर कोल्हापुर में किसानों का प्रदर्शन, सरकार के अध्यादेश के खिलाफ हजारों लोग सड़कों पर

  • ,
  • इंटरव्यू: ‘झारखंड में उर्दू की स्थिति चिंताजनक, लेकिन अस्तित्व बचाने का संघर्ष भी जारी’, मो. अनज़र

  • ,
  • दुनिया की खबरें: डेमोक्रेट्स की जांच की तैयारी, ट्रंप-न्याय मंत्रालय के सख्त रुख से बढ़ा तनाव, होर्मुज खोलने का प्लान बरकरार