बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Election Results: उत्तराखंड में BJP आगे, लेकिन खटीमा में सीएम धामी पीछे

लालकुआं निर्वाचन क्षेत्र में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार हरीश रावत भाजपा के डॉ मोहन सिंह बिष्ट से पीछे चल रहे हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड में सत्तारूढ़ भाजपा 44 सीटों पर आगे चल रही है, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्वाचन क्षेत्र खटीमा में कांग्रेस उम्मीदवार से पीछे चल रहे हैं।

सुबह 11 बजे चुनाव आयोग के नवीनतम अपडेट के अनुसार, भाजपा 44 निर्वाचन क्षेत्रों में 44.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ आगे चल रही है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस 39.2 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 21 सीटों पर आगे चल रही है। बहुजन समाज पार्टी दो सीटों पर 4.8 फीसदी वोट शेयर के साथ आगे चल रही है जबकि उत्तराखंड में दो निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

सुबह 11 बजे तक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को 43.63 फीसदी वोट शेयर के साथ 3,985 वोट मिले जबकि कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी को 54.07 फीसदी वोट शेयर के साथ 4,939 वोट मिले।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • अखिल गोगोई ने असम में यूसीसी पर उठाया सवाल, कहा- आम लोगों की बढ़ेंगी दिक्कतें, निजी जिंदगी में ताकझांक का खतरा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदीप मेघवाल के माता-पिता से मिलकर भावुक हुए राहुल गांधी, बोले- धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें

  • ,
  • राहुल गांधी ने आत्महत्या करने वाले नीट छात्र के परिवार से मुलाकात की, पीएम मोदी से जवाबदेही की मांग की

  • ,
  • IPL 2026: सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन, एक ही पारी में कई रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर गए, क्रिस गेल के कई रिकॉर्ड को तोड़ा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरानी मीडिया का दावा डील तैयार: अमेरिका ईरानी क्षेत्र से हटाएगा सेना? खुलेगा होर्मुज!