बिहार विधानसभा चुनाव 2025

गुजरात चुनावः पहले चरण के 167 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, सबसे ज्यादा AAP ने दिए दागी प्रत्याशी

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स- एडीआर के विश्लेषण के अनुसार 1 दिसंबर को होने वाले गुजरात चुनाव के पहले चरण में शामिल 167 उम्मीदवार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, यह कुल उम्मीदवारों का 13 प्रतिशत है, लेकिन 2017 की संख्या से अधिक है।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में शामिल 167 उम्मीदवार आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के प्रमुख मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल वर्मा ने कहा कि पहले चरण में 167 उम्मीदवारों ने घोषित किया है कि वह आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

यह कुल उम्मीदवारों का 13 प्रतिशत है, लेकिन 2017 की संख्या से अधिक है, जब 78 उम्मीदवारों ने खुलासा किया था कि वह आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। एडीआर और गुजरात इलेक्शन वॉच ने गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के विवरणों को स्कैन किया है, जिसमें उन्होंने पाया है कि 799 उम्मीदवारों (पहले चरण में) में से 167 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं।

अनिल वर्मा ने कहा कि सबसे ईमानदार और पारदर्शी होने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी ने गंभीर आपराधिक मामलों का सामना कर रहे 30 प्रतिशत, भाजपा (12 प्रतिशत), कांग्रेस (20 प्रतिशत) और बीटीपी (7 प्रतिशत) को उम्मीदवार बनाया है। गुजरात विधानसभा चुनाव 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में होंगे। वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी और उसी दिन नतीजे आएंगे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ट्रंप ने होर्मुज से सभी बारूदी सुरंग हटाने का किया दावा, ईरान को नए विस्फोटक बिछाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सलमान खान की बढ़ी मुश्किलें, चंडीगढ़ अदालत ने बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी शोरूम धोखाधड़ी मामले में जारी किया नोटिस

  • ,
  • एक भी बच्चा फेल होता है, तो हम फेल होते हैं: स्कूली छात्रों के प्रोटेस्ट पर प्रोफेसर अनीता रामपाल से बातचीत

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान संघर्ष के बाद होर्मुज में अब तक 68 हादसे, 20 नाविकों की मौत और अफगानिस्तान में भूकंप से तबाही

  • ,
  • तेजस्वी ने छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर बिहार सरकार को घेरा, कहा- चोर चोरी से जाए, सीनाजोरी से न जाए