बिहार विधानसभा चुनाव 2025

यूपी चुनावः पहले चरण में नोएडा में वोटर लिस्ट से कई नाम गायब मिले, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में आज पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीट पर मतदान संपन्न हुआ, जिसमें 60.17 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने पूरी तरह से शांतिपूर्ण मतदान का दावा करते हुए कहा कि कहीं से किसी भी तरह की अप्रिय घटना की खबर नहीं मिली।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में आज नोएडा विधानसभा क्षेत्र में भी मतदान हुआ। लेकिन यहां से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक ने वोटर लिस्ट से कई लोगों के नाम गायब होने और कई लोगों की जगह दूसरों द्वारा वोट देने का आरोप लगाया है, जिससे बड़े पैमाने पर वास्तविक वोटर वोट डालने से वंचित हो गए। कांग्रेस नेता ने इस पर कार्रवाई की मांग की है।

नोएडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक ने आरोप लगाया कि मतदान के दौरान वोटर लिस्ट से कई मतदाताओं के नाम गायब पाए गए, जिससे वे वोट डालने के लिए अयोग्य हो गए हैं। कांग्रेस नेता ने कहा, "सुबह से मैं कई मतदान केंद्रों का दौरा कर रही हूं और लोग शिकायत कर रहे हैं कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है।"

पंखुड़ी पाठक ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि उन्होंने वोटर हेल्पलाइन ऐप और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपना नाम चेक किया, लेकिन उनके नाम गायब थे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे बताया कि वे लंबे समय से उन्हीं बूथों पर वोट डाल रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर उन्हें कई जगहों से फोन आ रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर लोग वोट नहीं डाल पा रहे हैं, तो यह अधिकारियों की 'बड़ी विफलता' है। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी से इन रिपोर्ट्स पर संज्ञान लेने का आग्रह किया, क्योंकि लोग बड़े उत्साह के साथ अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने आए हैं। उन्होंने
कहा कि इस तरह के मुद्दों से लोगों का सिस्टम से भरोसा उठ जाता है। मैं नोएडा जिला चुनाव आयोग के अधिकारी से इस मामले को गंभीरता से लेने और इसका समाधान निकालने का अनुरोध करती हूं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • संयुक्त राष्ट्र बैठक से पहले अमेरिका की 'नो एंट्री', राष्ट्रपति पेजेश्कियन की टीम को वीजा देने से मना किया

  • ,
  • खेलः एशियन गेम्स में भारत की दोनों टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची और गंभीर ने की अमित शाह से मुलाकात

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'अंधभक्त ऐसी सोच को सामान्य ठहराते हैं', बिहार में लड़की से छेड़छाड़ पर भड़के राहुल गांधी

  • ,
  • बिहार के जमुई कांड पर भड़की कांग्रेस, कहा- शाम सात बजे के बाद कोई लड़की सड़कों पर सुरक्षित क्यों नहीं है?

  • ,
  • सिनेजीवनः रॉ संस्थापक काओ पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर और बंगाली अभिनेत्री मिथु मुखर्जी का 71 साल की उम्र में निधन