बिहार विधानसभा चुनाव 2025

यूपी चुनावः आखिरी चरण में 54 सीटों पर वोटिंग जारी, दोपहर एक बजे तक 35.51 प्रतिशत मतदान, राजभर ने किया बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर के कासिमाबाद में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और बलिया में बीजेपी के साथ ही बीएसपी को एक भी सीट नहीं मिलेगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान आज जारी है। आज राज्य के 9 जिलों की 54 सीटों पर मतदाता अपना फैसला सुना रहे हैं। राज्य की 54 विधानसभा सीटों पर एक बजे तक 35.51 प्रतिशत मतदान हो गया है। इन नौ में से सात जिलों की सभी सीट पर मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा, लेकिन नक्सल प्रभावित सोनभद्र के राबर्ट्सगंज और दुद्धी और चंदौली के चकिया विधानसभा में सुबह सात से शाम चार बजे तक ही वोटिंग की प्रक्रिया होगी।

राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी केशव कुमार ने बताया कि दोपहर एक बजे तक आजमगढ़ में 34.63, मऊ में 37.08 जौनपुर में 35.81, गाजीपुर में 33.71, चंदौली 38.43, वाराणसी में 33.62, मिजार्पुर में 38.10, भदोही में 35.59, सोनभद्र में 35.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। एक बजे तक सभी जिलों में 35.51 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

आज अंतिम चरण में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान हो रहा है। यहां आज शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र भी अपना वोट डालने पहुंचे। अपना वोट डालने के बाद उन्होंने जनता से अपील की है कि लोग बड़ी संख्या में अपने घरों से निकलें और मतदान करें क्योंकि हर एक वोट बेहद कीमती है।

वहीं समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने गाजीपुर के कासिमाबाद में मतदान किया। उन्होंने कहा कि गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, अंबेडकर नगर और बलिया में बीजेपी के साथ ही बीएसपी को एक भी सीट नहीं मिलेगी। वाराणसी में भी आठ में से पांच सीट पर गठबंधन प्रत्याशी जीतेंगे। पूर्वांचल में 54 सीटों का चुनाव हो रहा है और इसमें हम कम से कम 45-47 सीटें जीतेंगे।

इस बीच वाराणसी में ही योगी सरकार के मंत्री नीलकंठ तिवारी से पुलिसकर्मियों की काफी तीखी बहस हो गई। वह अपने समर्थकों के साथ बूथ में जा रहे थे। इस दौरान बूथ पर जब पुलिसकर्मी ने उन्हें रोका तो नीलकंठ उनसे उलझ पड़े। इसके बाद पुलिसकर्मियों के मनाने के बाद नीलकंठ तिवारी वहां से वापस लौटे।

लोकतंत्र के पर्व में अपने अधिकार के प्रति संजीदगी देखने को मिली। चंदौली में मतदाताओं ने अपनी सगजता का अहसास करा दिया। मतदान के दिन अवकाश के बाद भी लोग जहां वोट डालने नहीं जाते हैं, उनको चंदौली के मतदाताओं ने सबक दिया है। यह लोग नाव पर सवार होकर मतदान करने गए। चंदौली के ग्राम पंचायत बाघी के कोठी घाट के निवासी नाव पर सवार होकर मतदान करने गए।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'यूं ही नहीं उन्हें ‘एंटायर पोलिटकल साइंस’ में MA कहा जाता है', ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर जयराम का PM पर तंज

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन