
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में वोटिंग हो चुकी है। इसके बाद ही प्रदेश में बीजेपी में घमासान जारी हो गया है। हरिद्वार जिले के लक्सर विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी संजय गुप्ता ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को गद्दार बताया है। और उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं।
संजय गुप्ता ने कहा कि मदन कौशिक ने इस चुनाव में अपनी पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए कई बीजेपी उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बीएसपी उम्मीदवार का समर्थन किया। वह देशद्रोही है। मैं बीजेपी नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 15 Feb 2022, 8:51 AM IST