बिहार विधानसभा चुनाव 2025

गोवा में स्पष्ट बहुमत हासिल करेंगे, लेकिन गैर-भाजपा दलों को साथ लेकर चलेंगे: कांग्रेस

आज आए विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल में गोवा में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। इस बीच गोवा सीएम प्रमोद सांवत ने भी मान लिया है कि बीजेपी को बहुमत नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 18 से 20 सीट जीतेगी और राज्य में सरकार बनाएगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत ने सोमवार को विश्वास जताया कि पार्टी अपने सहयोगी गोवा फॉरवर्ड के साथ स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस गोवा में बहुमत हासिल करती है, तो भी वह सरकार के गठन के दौरान अन्य गैर-भाजपा दलों को साथ लेकर चलेगी।

कांग्रेस के 37 उम्मीदवारों और उनके चुनाव एजेंटों की एक बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए दिगंबर कामत ने विश्वास जताया कि पार्टी अपने सहयोगी गोवा फॉरवर्ड के साथ इस चुनाव में स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। कामत ने कहा कि गोवा के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम ने अभी हमसे कहा है कि भले ही पार्टी को बहुमत मिल जाए, कांग्रेस सभी गैर-भाजपा दलों (सरकार गठन में) को जोड़ना चाहेगी।

दिगंबर कामत ने कहा कि हमें लगता है कि हमारी पार्टी स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी और गोवा फॉरवर्ड के साथ गठबंधन करके सत्ता में आएगी। कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर कामत, जो शीर्ष पद के लिए उम्मीदवारों में से एक हैं, ने कहा कि आप इस बारे में चिंता क्यों कर रहे हैं? मैं भी इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं।

कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (तीन सीटों) के साथ गठबंधन में कुल 40 में से 37 सीटों पर चुनाव लड़ा है। आज आए विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल में गोवा में कांग्रेस और बीजेपी में कांटे की टक्कर नजर आ रही है। इस बीच गोवा सीएम प्रमोद सांवत ने भी मान लिया है कि बीजेपी को बहुमत नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी 18 से 20 सीट जीतेगी और राज्य में सरकार बनाएगी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!