
टीवी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ में अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर-पूर्व के लोगों के खिलाफ होने वाले नस्लभेद और भेदभाव पर खुलकर आवाज उठाई। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तर-पूर्व के लोग भी उतने ही भारतीय हैं जितना देश का कोई भी नागरिक।
शो के दौरान एक प्रतियोगी ने बताया कि उत्तर-पूर्व के लोगों को उनके चेहरे, आंखों और दिखावट के कारण अक्सर ताने सुनने पड़ते हैं। उन्हें 'चीनी', 'चिंकी' और 'मोमो' जैसे अपमानजनक नामों से बुलाया जाता है और मजाक उड़ाया जाता है। यह सुनकर अक्षय कुमार गंभीर नजर आए।
उन्होंने मंच पर अपने मेकअप आर्टिस्ट किन को बुलाया, जो मणिपुर से हैं। अक्षय ने कहा, “ये हैं किन, जो मेरा मेकअप करते हैं और मेरा खास ख्याल रखते हैं।”
किन ने खुलासा किया कि उन्हें रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसे ही अपमानजनक शब्द सुनने पड़ते हैं और लोग उन्हें अलग-थलग समझते हैं। यह सुनकर अक्षय ने भावुक होते हुए कहा, “आज तुम्हारी बात सुनकर मुझे असल में समझ आया कि यह सब सच में होता है।”
Published: undefined
क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी-3' सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। रानी मुखर्जी के साथ फिल्म के सभी कलाकारों के कार्यों को सराहा जा रहा है। हाल ही में फिल्म के निर्देशक अभिराज मीनावाला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ खास बातचीत में यशराज के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया और कहा कि यशराज उनके लिए एक फिल्म स्कूल है।
अभिराज मीनावाला ने मर्दानी की स्क्रिप्ट मिलने पर कहा, "सच कहूं तो यशराज फिल्म्स मेरे लिए सिर्फ एक प्रोडक्शन हाउस नहीं, बल्कि एक फिल्म स्कूल और परिवार है। मेरी पहली फिल्म 'रॉकेट सिंह' यहीं से शुरू हुई थी। कॉलेज खत्म होते ही मैंने यह फिल्म की थी। उस समय मेरा प्लान था कि 'रॉकेट सिंह' के बाद एक-दो फिल्मों में काम करूंगा। इसके बाद फिर एक्टिंग स्कूल में कोर्स करके और बेहतर तरीके से काम शुरू करूंगा, लेकिन किस्मत में कुछ और ही लिखा था। एक के बाद फिल्में मिलती गईं और कारवां बनता गया। अब मुझे लगता है कि मेरे लिए असली फिल्म स्कूल यही रहा। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता।"
अभिराज ने आगे कहा कि मर्दानी की फ्रेंचाइजी में काम करना उनके लिए बहुत बड़ी बात थी। उन्होंने कहा, "जब मेरे पास आदि सर (आदित्य चोपड़ा) का ऑफर आया कि क्या तुम मर्दानी करना चाहोगे, तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी, क्योंकि 'मर्दानी-1' को प्रदीप सर ने बनाया था, जो शानदार निर्देशक हैं। उन्होंने शिवानी की दुनिया को बहुत शानदार तरीके से बनाया था। गोपी सर, जो 'मर्दानी-1' के लेखक और '2' के निर्देशक हैं, उन्होंने इसे एक आकार दिया था। जब मुझे यह मौका मिला तो उत्साह के साथ-साथ जिम्मेदारी भी महसूस हुई। रानी मुखर्जी जैसी बेहतरीन अभिनेत्री के साथ काम करना था। स्क्रिप्ट को न्याय देना और पूरी फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाना, दोनों चुनौतियां थीं।"
Published: undefined
विवादों में घिरी 'द केरल स्टोरी 2- गोज बियॉन्ड' का हिंदी ट्रेलर 18 फरवरी को रिलीज हो चुका है। दूसरी तरफ, गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का तेलुगु और कन्नड़ भाषा में भी ट्रेलर रिलीज कर दिया।
ट्रेलर रिलीज के साथ घमासान तेज हो गया है। केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन ने फिल्म को प्रोपेगेंडा और सेकुलरिज्म पर खतरा करार दिया है और साथ ही फिल्म का कड़ा विरोध भी किया है।
'द केरल स्टोरी 2' पर विरोध दर्ज करते हुए सीएम विजयन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म के बायकॉट की बात की है। उन्होंने लिखा, "नफरत फैलाने वाली फिल्म 'द केरल स्टोरी' के सीक्वल की रिलीज से जुड़ी खबरों को गंभीरता से लेना चाहिए। पहले भाग में दिखाए गए सांप्रदायिक एजेंडे और खुले झूठ को भलीभांति समझ चुके केरल ने धर्मनिरपेक्षता को धूमिल करने के इस प्रयास को एक बार फिर बायकॉट किया है।"
उन्होंने आगे लिखा, "यह बेहद चौंकाने वाला है कि सांप्रदायिक दंगे भड़काने के उद्देश्य से गढ़ी गई कहानियों को खुली छूट मिल जाती है, जबकि कला की आलोचनात्मक अभिव्यक्ति को दबा दिया जाता है। हमें एकजुट होकर अपनी सद्भावपूर्ण भूमि को आतंक का अड्डा साबित करने की इन कोशिशों का विरोध करना होगा। सत्य की जीत हमेशा होगी।"
Published: undefined
अभिनेता बरुण सोबती का मानना है कि “परफेक्ट रिलेशनशिप” जैसी कोई चीज पहले से तैयार नहीं होती। उनका कहना है कि रिश्ते को परफेक्ट बनाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर चलना पड़ता है।
बरुण ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “कोई भी रिलेशनशिप परफेक्ट नहीं होता। आपको उस पर लगातार काम करना पड़ता है। परफेक्ट रिलेशनशिप तैयार मिलती नहीं है, बल्कि आप दोनों मिलकर इसे बनाते हैं।”
उन्होंने रिश्तों में समझौता, धैर्य और लगातार प्रयास को सबसे जरूरी बताया। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' फेम अभिनेता ने फैंस के बीच लोकप्रियता पर अपनी राय रखी। खुद को लकी बताते हुए बरुण ने कहा, “लोगों से प्यार मिलना एक एक्टर के लिए बेहद सुंदर एहसास होता है। कोई भी इंसान हो, प्यार पाना नफरत पाने से कहीं बेहतर है। यह सच में बेहद खास लगता है।”
उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में बदलाव बहुत आए हैं, लेकिन अच्छी स्क्रिप्ट की ताकत पर उनका भरोसा बरकरार है। सोशल मीडिया और डिजिटल दौर में भी वे काम की क्वालिटी पर फोकस करते हैं।
Published: undefined
बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री और पूर्व तृणमूल कांग्रेस सांसद मिमी चक्रवर्ती को कार्यक्रम आयोजक तनय शास्त्री ने मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह विवाद उस मामले से जुड़ा है, जिसमें शास्त्री पर पहले उत्पीड़न का आरोप लगा था।
तनय शास्त्री ने गुरुवार को बताया कि उन्होंने मिमी चक्रवर्ती को 20 लाख रुपए का हर्जाना देने या कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए नोटिस भेजा है।
इस पर मिमी चक्रवर्ती की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
मीडिया से बातचीत में शास्त्री ने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मिमी चक्रवर्ती को 2 लाख 65 हजार रुपए का भुगतान किया गया था। उनका आरोप है कि अभिनेत्री निर्धारित समय पर कार्यक्रम में नहीं पहुंचीं, इसलिए उनसे राशि लौटाने को कहा गया।
उन्होंने यह भी कहा कि बिना किसी कारण उनके खिलाफ मामला दर्ज कराकर उनकी छवि खराब की गई और उन्हें न्यायिक हिरासत तक जाना पड़ा।
शास्त्री ने कहा कि यदि अभिनेत्री माफी नहीं मांगतीं या 20 लाख रुपए का भुगतान नहीं करतीं, तो अगले दो-तीन दिनों में अदालत में मानहानि का मामला दायर किया जाएगा।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined