
यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 'टाइगर', 'वॉर' और 'पठान' जैसी बड़ी फिल्मों के बाद अब उनकी नई फिल्म 'अल्फा' रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर सिनेमाघरों में दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आती हैं। वहीं बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन के कैमियो ने भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है। फिल्म को लेकर आईएनएस से बातचीत में दर्शकों ने अपने-अपने अनुभव साझा किए।
पहले दर्शक ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''फिल्म में ज्यादातर फाइटिंग सीन हैं। फीमेल लीड का कॉन्सेप्ट मुझे काफी यूनिक लगा, क्योंकि इस बार एक्शन फ्रंट पर लड़कियां आगे हैं। मुझे आलिया भट्ट और शरवरी दोनों की एक्टिंग बेहद पसंद आई। आलिया का अवतार पहले से बिल्कुल अलग और नया दिखा। हां, अगर फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो थोड़ा लंबा होता तो मजा और बढ़ जाता। लेकिन मुझे लगता है कि मेकर्स ने शायद जानबूझकर उनका स्क्रीन टाइम कम रखा, ताकि फोकस आलिया और शरवरी पर बना रहे। मैं फिल्म को 5 में से 3 स्टार दूंगी।''
दूसरे दर्शक ने फिल्म को शुरुआत में काफी बोरिंग बताया। उन्होंने कहा, ''मुझे शुरुआत में कहानी धीमी लगी और ऐसा महसूस हुआ है कि आगे कुछ खास नहीं होगा। लेकिन जब बॉबी देओल की कहानी को दिखाया जाता है, तो तब बड़ा ट्विस्ट आता है। मेरे लिए बॉबी देओल का पाकिस्तान से जुड़ा सीक्रेट खुलना बिल्कुल अपेक्षित नहीं था। इसने फिल्म को दिलचस्प बना दिया। बॉबी देओल की परफॉर्मेंस सबसे बेहतरीन थी। दीया मिर्जा को मैंने लंबे समय बाद स्क्रीन पर देखा है, वह पहली की तरह बेहद खूबसूरत है। वहीं ऋतिक रोशन के कैमियो की बात करें, तो यह बहुत छोटा था और इसे और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता था। मैं फिल्म को 5 में से 4 स्टार दूंगा।''
अन्य दर्शक ने फिल्म के एक्शन और सेकंड हाफ को सबसे मजबूत हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, ''मुझे फिल्म में फाइटिंग सीन ज्यादा पसंद आए और खासकर आलिया भट्ट और शरवरी का काम शानदार लगा। फिल्म का सेकंड हाफ पहले हाफ की तुलना में ज्यादा रोमांचक था। म्यूजिक भी ठीक था, लेकिन इसे और बेहतर किया जा सकता था। मैं फिल्म को 3.5 स्टार दूंगा।''
Published: undefined
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की फिल्म 'जन नायगन' को लेकर चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इसके पायरेसी मामले में मद्रास हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
सुनवाई के दौरान चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस ने कोर्ट को बताया कि फिल्म 'जन नायगन' का पायरेटेड वर्जन अब तक करीब 1.2 करोड़ यानी 12 मिलियन लोगों द्वारा देखा जा चुका है। बता दें कि यह फिल्म अभी तक आधिकारिक रूप से सिनेमाघरों में रिलीज भी नहीं हुई है और इसे सेंसर बोर्ड से अंतिम मंजूरी भी नहीं मिली है।
यह मामला तब शुरू हुआ जब केवीएन प्रोडक्शंस ने फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद चेन्नई साइबर क्राइम पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और इस पूरे पायरेसी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 21 लोगों पर मामला दर्ज किया। जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया, जबकि दो आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
इन्हीं गिरफ्तार आरोपियों में रजनी और जयप्रकाश ने मद्रास हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। जब यह मामला न्यायमूर्ति सी. कुमारप्पन के समक्ष सुनवाई के लिए आया, तो पुलिस ने अदालत के सामने पूरे मामले की गंभीरता को विस्तार से रखा।
Published: undefined
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में उम्र और महिलाओं को लेकर मौजूद 'दोहरे मापदंड' पर सवाल उठाए हैं।
ईशा का कहना है कि फिल्मों में बड़ी उम्र के पुरुष कलाकारों का अपने से काफी कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करना सामान्य माना जाता है, लेकिन जब कोई महिला अपनी बढ़ती उम्र के बावजूद आत्मविश्वास के साथ अपनी पहचान जीती है, तो उसे उसकी उम्र का एहसास कराया जाता है।
ईशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा, ''यह बहुत अजीब बात है कि एक पुरुष की बढ़ती उम्र को अनुभव कहा जाता है, जबकि एक महिला की बढ़ती उम्र को समस्या बना दिया जाता है। फिल्मों में हम अक्सर देखते हैं कि हीरो अपनी आधी उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करते हैं और इसे पूरी तरह सामान्य माना जाता है।''
उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन अगर कोई महिला स्टाइलिश हो, अपनी बात खुलकर रखे और अपनी पहचान को जीती है, तो उससे कहा जाता है कि 'अब आपकी उम्र हो गई है, अपनी उम्र के हिसाब से व्यवहार कीजिए।' जबकि सच यह है कि समय के साथ महिला कमजोर नहीं होती, बल्कि और ज्यादा समझदार बनती है। उसका आत्मविश्वास बढ़ता है। उसकी खूबसूरती सिर्फ चेहरे में नहीं, बल्कि उसके जीवन के सफर में दिखाई देती है। चेहरे की झुर्रियां सिर्फ उम्र नहीं बतातीं, बल्कि उसके संघर्ष, अनुभव और जीवन की कहानी भी बयां करती हैं।"
Published: undefined
अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु ने जून महीने की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और कहा कि यह महीना "किसी फेयरीटेल जैसा" था। उन्होंने अपने फिटनेस रूटीन, शांति भरी छुट्टियों और अपने प्यारे पालतू जानवरों व पति के साथ बिताए पलों की झलकियां दिखाईं।
अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सामंथा ने कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और कैप्शन में बस इतना लिखा, "जून किसी फेयरीटेल जैसा था।" एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "सैम।"
हली तस्वीर में सामंथा आइवरी रंग के खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाले एथनिक कपड़ों में ग्रेसफुली पोज देती नजर आईं। एक और तस्वीर में वह बिस्तर पर आराम कर रही थीं और उनके दो पालतू कुत्ते उनके पास ही लेटे हुए थे।
उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर करके फैंस को अपने फिटनेस रूटीन की झलक भी दिखाई, जिसमें उनका बेबी बंप भी साफ दिख रहा था।
इन तस्वीरों और वीडियो में वेलनेस रिट्रीट, खूबसूरत नजारे, खाने-पीने के पल, किताबें और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी के कुछ खास पल भी शामिल थे।
कुछ तस्वीरों में उनके पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु भी नजर आए।
Published: undefined
वेब सीरीज 'मिसमैच्ड' पिछले कुछ सालों में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रही है। इसी सीरीज की मुख्य किरदार डिंपल आहूजा ने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई, जिसे प्राजक्ता कोली ने निभाया था। इस बीच अब प्राजक्ता ने अपने इस लंबे सफर को लेकर कई दिलचस्प बातें साझा की। उन्होंने बताया कि यह किरदार उनके लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं रहा, बल्कि उनकी पहचान का हिस्सा बन गया है।
शेखर सुमन के शो में बातचीत के दौरान प्राजक्ता कोली ने कहा, ''डिंपल आहूजा का किरदार मेरे लिए बेहद खास है। जब शूटिंग का आखिरी सीजन चल रहा है, तो हर दिन यह एहसास होता है कि मैं धीरे-धीरे डिंपल से दूर हो रही हूं। मेरे लिए डिंपल को अलविदा कहना मुश्किल है। इतने सालों तक एक किरदार को जीने के बाद उससे अलग होना भावनात्मक रूप से बहुत कठिन होता है।''
प्राजक्ता कोली ने कहा, ''भले ही लोग डिंपल आहूजा को सिर्फ एक काल्पनिक किरदार समझें, लेकिन मेरे लिए यह अनुभव बहुत वास्तविक और निजी रहा है। यह किरदार मेरे करियर के सबसे खास अनुभवों में से एक है, जिसने मुझे एक अलग पहचान दी है।''
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined