
टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में सितारों की निजी जिंदगी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इन दिनों मौनी रॉय भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार के बीच तलाक की खबरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद ये चर्चाएं जोरों पर हैं। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इन खबरों के बीच मौनी रॉय को मुंबई में अपने करीबी दोस्तों के साथ डिनर आउटिंग पर देखा गया। इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे है।
मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर मौनी रॉय को स्पॉट किया गया। इस दौरान वहां पहले से मौजूद पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करने की कोशिश की।
इंटरनेट पर वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि मौनी रॉय रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय काफी जल्दी में नजर आ रही हैं। उन्होंने कैमरों से बचने के लिए अपना चेहरा मोबाइल फोन से छिपाने की कोशिश की।
इस दौरान मौनी का स्टाइलिश अंदाज भी लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। उन्होंने काले रंग की स्ट्रैपलेस फिटेड ड्रेस पहनी हुई थी, जिसमें उनका लुक काफी ग्लैमरस दिखाई दे रहा था। इसके साथ उन्होंने बहुत कम एक्सेसरीज कैरी की थीं। उनका सिंपल लुक काफी आकर्षक लग रहा था। वी
Published: undefined
दीया मिर्जा अपनी निजी जिंदगी और परिवार को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे अव्यान आजाद की तस्वीरें और खास पल फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने बेटे के पांचवें जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया और अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा कि अव्यान को अपनी जिंदगी में नई रोशनी बताया।
दीया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर बेटे अव्यान आजाद की कई तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में अव्यान के शुरुआती पल से लेकर अब तक की कई खूबसूरत फोटोज हैं। कुछ तस्वीरों में दीया अपने बेटे का साथ खेलती, मुस्कुराती और परिवार के साथ समय बिताती दिखाई दे रही हैं।
इन तस्वीरों के साथ दीया मिर्जा ने अपने बेटे के लिए लंबा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा, ''हमारे मिरेकल बच्चे को पांचवें जन्मदिन की शुभकामनाएं। हमारा बहादुर, तुम जन्म से ही आजाद थे और हमेशा आजाद रहो। तुम अपनी जिंदगी अपने तरीके से जियो। खुलकर हंसो, दिल से प्यार करो और बड़े सपने देखो।''
उन्होंने आगे लिखा, ''तुम हमेशा उन चीजों की रक्षा करो, जो कोमल और खूबसूरत हैं। हमेशा नई चीजों को बढ़ने और आगे बढ़ाने में मदद करो। तुम्हारे हमारे जिंदगी में आने के बाद उम्मीद का मतलब ही बदल गया। तुम जिंदगी की धूप हो, नई रोशनी हो। मैं अपने प्यार को शब्दों में बयां नहीं कर सकती।''
Published: undefined
दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के संपत्ति और फैमिली ट्रस्ट विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक परिवार के बीच चल रही मीडिएशन प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक कोई भी पक्ष ऐसा कदम न उठाए जिससे समझौते की कोशिशों पर असर पड़े।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह खुद मीडिएशन की प्रोग्रेस पर नजर रखेंगे। अदालत ने यह भी कहा कि इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) किसी तरह के कंप्लायंस को लेकर दबाव नहीं बना सकता।
संजय कपूर की मां रानी कपूर की ओर से अदालत में कहा गया कि मामला पहले ही मीडिएशन के लिए भेजा जा चुका है। ऐसे में अगर लगातार बोर्ड मीटिंग्स और प्रशासनिक फैसले लिए जाते रहे तो विवाद और ज्यादा बढ़ सकता है। रानी कपूर के वकील ने दलील दी कि इस तरह की मीटिंग्स से फैमिली ट्रस्ट और उससे जुड़ी संपत्तियों पर असर पड़ सकता है, जिससे मीडिएशन प्रक्रिया कमजोर हो जाएगी।
दूसरी ओर प्रिया कपूर और दूसरे पक्षकारों की तरफ से अदालत में कहा गया कि ये मीटिंग्स पूरी तरह नियमों के तहत की गई हैं। उनके वकीलों ने बताया कि बोर्ड मीटिंग्स आरबीआई की गाइडलाइंस और कंपनियों में डायरेक्टर्स की नियुक्ति से जुड़े नियमों के अनुसार बुलाई गई थीं। यह सिर्फ और सिर्फ कंपनी संचालन से जुड़ी प्रक्रिया है।
सुनवाई के दौरान जस्टिस जे. बी. पारदीवाला ने दोनों पक्षों को नसीहत देते हुए कहा, ''हम सब खाली हाथ आए थे और खाली हाथ ही जाएंगे। हम सिर्फ अपनी आत्मा लेकर जाएंगे। परिवार के सभी लोगों में मामले को सुलझाने की इच्छा होनी चाहिए और किसी को भी भारी मन से मीडिएटर के सामने मत जाओ।''
Published: undefined
भारती सिंह आज के समय भारत की नामी कमीडियन में शुमार हैं। वह अक्सर अपने ही अंदाज, हाजिरजवाबी और हल्के-फुल्के मजाक का इस्तेमाल करती हैं। हाल ही में उन्होंने नेहा धूपिया-अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' में बॉडी शेमिंग को लेकर अपने अनुभव शेयर किए।
भारती सिंह पंजाब के अमृतसर से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पंजाब से मुंबई का सफर तय कर अपना नाम एक फेमस कमीडियन के तौर पर स्थापित किया है। भारती सिंह ने नेहा धूपिया के साथ बातचीत में बताया कि जिस माहौल में वह पली-बढ़ी हैं, वहां पर बॉडी शेमिंग सामान्य बात मानी जाती है।
कमीडियन ने बचपन की यादें शेयर करते हुए बताया कि उनके गृहनगर में लोग किसी भी व्यक्ति को उसकी कमी के अनुसार बुला लेते हैं। उन्होंने कहा, "अगर किसी व्यक्ति का वजन ज्यादा है, तो उसे लोग मोटा कहकर पुकारते थे और अगर कोई सांवले रंग का होता था, तो उसे काला कहकर पुकारते थे। बिना इस बात की परवाह किए कि ऐसे शब्दों का दूसरे व्यक्ति की भावनाओं पर क्या असर पड़ेगा।"
भारती सिंह ने आगे बातचीत में बताया कि अक्सर उनकी मां भी उनसे मजाक में कहती थीं, "बस कर, कितना खाएगी, मोटी हो जाएगी।"
Published: undefined
निर्देशक रोहित शेट्टी की 'गोलमाल' 'फ्रेंचाइजी' एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार है। गुरुवार को अभिनेता अरशद वारसी ने आगामी फिल्म की छोटी सी झलक पेश की, जिसने अगले भाग के लिए फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।
अरशद वारसी ने इंस्टाग्राम पर साल 2006 में आई फिल्म 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' के रेस कार कॉम्पटिशन सीन को रीक्रिएट किया। इस वीडियो में अरशद के साथ अभिनेता शरमन जोशी भी नजर आ रहे हैं। दरअसल, इस वीडियो में ट्रांजिशन का इस्तेमाल किया गया है।
रोहित, अरशद और शरमन ने 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' का वह सीन शेयर किया, जो 2006 में रिलीज हुई थी। इस सीन में अरशद (जो माधव का किरदार निभा रहे हैं) और शरमन (जिन्होंने लक्ष्मण का किरदार निभाया है) एक मजेदार कार रेस में हिस्सा लेते हैं, जिसका मकसद निराली नामक लड़की का दिल जीतना होता है।
इस खास सीन में, शरमन का किरदार (जो एक महिला के भेष में है) और माधव एक रेस कार में बैठे हुए और 'हाय' करते हुए नजर आते हैं। फिर वीडियो 20 साल पहले के उनके किरदारों से आज के समय में बदल जाता है और उसी मशहूर हाथ हिलाने वाले सीन को फिर से दिखाता है।
वीडियो शेयर कर अरशद ने लिखा, "20 साल बीत गए, लेकिन कुछ भी नहीं बदला। गोलमाल आज भी आपको हंसाने और मनोरंजन करने में सबसे आगे है।"
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined