मनोरंजन

'एनिमल' ने दुनिया भर में कमाए 600 करोड़, रुपये, रणबीर कपूर की फिल्म ने उत्तरी अमेरिका में रचा इतिहास

फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आठवें दिन तक की कमाई का आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 600.67 करोड़ रुपये कमाए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

चार दिसंबर रणबीर कपूर अभिनीत एक्शन-ड्रामा फिल्म 'एनिमल' ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया है। इतना ही नहीं, 'एनिमल' उत्तरी अमेरिकी बाजार में भी एक मील के पत्थर तक पहुंच गई, जहां फिल्म ने आठ दिनों में 10 मिलियन डॉलर की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक दिसंबर को हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई थी।

Published: undefined

फिल्म निर्माण कंपनी टी-सीरीज ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आठवें दिन तक की कमाई का आंकड़ा साझा करते हुए बताया कि ‘एनिमल’ ने दुनियाभर में 600.67 करोड़ रुपये कमाए।कंपनी ने ‘एक्स’ पर लिखा, “ब्लॉकबस्टर फिल्म की सफलता जारी है।”

Published: undefined

सिनेमाघरों में जहां 'एनिमल' शानदार प्रदर्शन कर रही है, वहीं आलोचकों एवं दर्शकों के एक वर्ग ने फिल्म को स्त्रीद्वेषपूर्ण और हिंसक बताते हुए इसकी आलोचना की है।

Published: undefined

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से 'ए' प्रमाणपत्र हासिल करने वाली फिल्म में अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स 'एनिमल' के निर्माता हैं।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • खेल: डीआर कांगो पर जीत से खुश नहीं हैं इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन? और अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में केसी वेणुगोपाल का पीएम मोदी को पत्र, कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

  • ,
  • अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, 'महुआ मोइत्रा पर हमला कर बीजेपी ने पैदा किया राजनीतिक हिंसा का माहौल'

  • ,
  • ढाई माह में ही दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर हुए बड़े-बड़े गड्ढे, कांग्रेस बोली- मोदी सरकार देश के लिए घातक

  • ,
  • सिनेजीवन: जब सनी देओल ही बन गए निर्देशक और जानें तिग्मांशु धूलिया और इरफान खान की अनोखी दोस्ती के बारे