मनोरंजन

सिनेजीवन: अनुभव सिन्हा ने बताई फिल्म 'अस्सी' जुड़ी जरूरी बातें और जानें क्यों भावुक हुए सुभाष घई

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आज अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म "अस्सी" के प्रमोशन के लिए एक कॉन्फ्रेंस की। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई के लिए उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'कालीचरण' उनके दिल के बेहद करीब मानी जाती है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

'मिसेज' को एक साल पूरे होने पर सान्या मल्होत्रा ने खाई कसम, कहा- 'मैं सीखती रहूंगी, सुनती रहूंगी'

बॉलीवुड अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'मिसेज' को रिलीज हुए एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि इस फिल्म ने उन्हें कितना प्रभावित किया है।

सान्या ने 'मिसेज' के सेट से बीटीएस वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें सीन शूट करते हुए और मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा, '''मिसेज' को एक साल हो गया है और हर बार जब कोई मुझे बताता है कि फिल्म ने उन्हें कितना प्रभावित किया, तो यह बात मेरे दिल और दिमाग में लंबे समय तक बनी रहती है।''

उन्होंने कहा, ''हो सकता है कि मेरे पास सही शब्द न हो, लेकिन एक परफॉर्मर के तौर पर मैं इन कहानियों को अपने साथ हमेशा रखूंगी और स्क्रीन पर महिलाओं को ईमानदारी और जिम्मेदारी से दिखाने की कोशिश करती रहूंगी।''

सान्या ने अपने फैंस का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने फिल्म को देखा, सराहना की और प्यार दिया।

Published: undefined

क्यों रखा फिल्म का नाम 'अस्सी'? निर्देशक-निर्माता अनुभव सिन्हा ने बताई फिल्म से जुड़ी जरूरी बातें

बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'अस्सी' अपने ट्रेलर रिलीज के साथ ही छा चुकी है। 

फिल्म रेप पीड़िताओं के दर्द को पर्दे पर दिखाने का काम करेगी। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है, जो पहले ही हिंदी सिनेमा में लीक से हटकर सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार करने वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

फिल्म अस्सी उनके लिए बेहद खास फिल्म है और अब आईएएनएस से निर्देशक ने फिल्म को लेकर खुलकर बात की है। डायरेक्टर अनुभव सिन्हा आज अहमदाबाद पहुंचे हैं, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म "अस्सी" के प्रमोशन के लिए एक कॉन्फ्रेंस की। निर्देशक ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया कि फिल्म का नाम अस्सी क्यों रखा।

उन्होंने कहा, "ये फिल्म देश में उन महिलाओं की कहानी है जिसके साथ यौन शोषण हुआ। हमारे देश में हर दिन 80 फीमेल यौन शोषण का शिकार होती हैं और ये मैं नहीं बल्कि हमारी रिपोर्ट्स करती है। घटना की खबरें कभी अखबार के पहले पन्ने पर तो कभी आठवें पन्ने पर छपती हैं। लोग पढते हैं, दुख जाहिर करते हैं और फिर भूल जाते हैं लेकिन मुझे जानना है कि उसके बाद महिला या लड़की के साथ क्या हुआ, वे कैसे जीवन जी रही है और ऐसी हरकत करने वाले लोग को क्या अपनी गलती का पछतावा है।"

Published: undefined

ट्विंकल खन्ना ने बताए अपनी पसंद की चीज बचाने के तीन मजेदार तरीके

अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना ने भले ही लाइमलाइट की दुनिया से थोड़ी दूरी बना ली है, लेकिन वे अपनी सोशल मीडिया पोस्ट से दर्शकों के दिलों में पहचान बना ही लेती हैं। ट्विंकल ने शनिवार को एक मजेदार पोस्ट किया।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें वे आइसक्रीम खाती दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में ट्विंकल के साथ अक्षय भी नजर आ रहे हैं। ट्विंकल ने पोस्ट के जरिए मिठाई के शौकीनों के लिए तीन मजाकिया नियम बताए।

उन्होंने लिखा, "खाने के शौक के तीन नियम: पहला, मिठाई हमेशा जीतती है। दूसरा, बांटने का नाटक करना जरूरी है, भले ही मन में जरा भी इरादा न हो और तीसरा, नकली मुक्का दिखाना भी बातचीत का सही तरीका है।"

उन्होंने आखिरी में लिखा कि इन नियमों को मानो, मजेदार तस्वीरें भी मिलेंगी और मिठाई भी आपकी ही रहेगी। मतलब मिठाई खाओ और उसका मजा भी लो। अब बताइए, आपकी टेबल पर इस जंग में सबसे पहले कौन हारेगा? नीचे उसे टैग करें।"

Published: undefined

पहली फिल्म 'कालीचरण' के 50 साल पूरे होने पर भावुक हुए सुभाष घई

हर इंसान का पहला काम हमेशा खास और यादगार रहता है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र का हो। बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक सुभाष घई के लिए उनकी पहली निर्देशित फिल्म 'कालीचरण' उनके दिल के बेहद करीब मानी जाती है। फिल्म ने शनिवार को अपनी रिलीज के 50 साल पूरे कर लिए हैं।

इस खास मौके पर सुभाष ने इंस्टाग्राम के जरिए पुराने पन्नों को ताजा किया। उन्होंने फिल्म की पुरानी तस्वीरें शेयर की। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा समेत अन्य कलाकार नजर आ रहे हैं। निर्देशक ने लिखा, "आज के ठीक 50 साल पहले मेरी जिंदगी में एक बड़ा बदलाव आया था। मेरी पहली निर्देशकीय फिल्म 'कालिचरण' रिलीज हुई थी। उस दिन मैं घबराया हुआ था, क्योंकि उसके पहले मैंने अभिनय और दूसरों के लिए पटकथा लिखते हुए पूरे 10 साल संघर्ष किया था।"

उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म 'कालीचरण' की सफलता ने मेरी जिंदगी की दिशा को पूरी तरह से बदल दिया था। इसके बाद सिनेमा में मेरा सफर लगातार बढ़ता गया।

निर्देशक ने आगे फिल्म कालिचरण की टीम को धन्यवाद देते हुए लिखा, "आज भी मैं 'कालिचरण' की पूरी टीम का दिल से आभारी हूं। निर्माता, कलाकार, सह-लेखक और तकनीशियन। जिन्होंने उस समय मेरी सोच और मेरे सपने पर भरोसा किया, जब मुझे निर्देशन का कोई अनुभव नहीं था। आप सभी का दिल से धन्यवाद।"

Published: undefined

'रेखा हमेशा से मेरी आइकन रही है', हुमा ने अभिनेत्री के साथ बिताए खास लम्हों को किया याद

बॉलीवुड की अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने शनिवार को खास पलों से भरा पोस्ट शेयर किया। उन्होंने इसे 'प्यार से भरी शाम' बताया और सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। इस अवसर पर उन्होंने बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा के साथ तस्वीर शेयर की।

हुमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रेखा के साथ एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं और एक-दूसरे से गर्मजोशी के साथ मिल रही हैं।

हुमा ने इस तस्वीर के साथ लिखा, "यह मेरे लिए बहुत ही खास अनुभव था, और रेखा जी की मौजूदगी से मुझे प्यार महसूस हुआ। वह हमेशा से मेरी आइकन रही हैं, उनके साथ एक प्यार भरी शाम।"

यह तस्वीर 'मर्दानी 3' फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान ली गई थी। हुमा ने इसी मौके पर अपने भाई साकिब सलीम और अभिनेत्री रानी मुखर्जी के साथ भी तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने रानी की परफॉर्मेंस की भी तारीफ की और लिखा, ''रानी की अदाकारी ने मुझे पूरी तरह प्रभावित किया। मैं उनके काम को देख हैरान और बेहद खुश भी हूं।''

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined