
आदित्य धर की मोस्टअवेटेड स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (धुरंधर 2) की शूटिंग के दौरान सुरक्षा नियमों के बार-बार उल्लंघन के आरोप में बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
आदित्य धर की प्रोडक्शन कंपनी बी62 स्टूडियोज को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश की गई है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन प्रस्ताव को आगे की कार्रवाई के लिए मंजूरी मिल चुकी है। इसके लिए बीएमसी के ए-वार्ड कार्यालय ने डिप्टी म्युनिसिपल कमिश्नर (डीएमसी) को पत्र लिखकर स्टूडियो पर राज्य के सिंगल-विंडो फिल्मिंग पोर्टल के माध्यम से शूटिंग पर स्थायी रोक लगाने का प्रस्ताव दिया है। आरोप हैं कि 'धुरंधर 2' की शूटिंग के दौरान कई बार नियम तोड़े गए।
जानकारी के अनुसार, हाई-सिक्योरिटी जोन में जलती हुई मशालों का इस्तेमाल किया गया, जिसे गंभीर सुरक्षा चूक माना गया। मुंबई पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और उपकरण जब्त कर लिए गए। इसके अलावा, क्रू मेंबर्स ने बिना अनुमति लोकेशन बदली और एक इमारत की छत पर शूटिंग की, जहां के लिए नगर निगम की जरूरी परमिशन नहीं ली गई थी। इसके अलावा, सेट पर खाना बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल और दो जेनरेटर वैन चलाने का भी आरोप है, जिनके लिए स्थानीय प्रशासन से वैध मंजूरी नहीं थी।
Published: undefined
टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की अभिनेत्री मोना सिंह अपनी सादगी और मेहनत से दर्शकों का दिल जीतती आई हैं। छोटे पर्दे पर 'जस्सी जैसा कोई नहीं' की बात हो या फिर बड़े पर्दे पर '3 इडियट्स' फिल्म का जिक्र हो, वह हर किरदार से वाहवाही पा ही लेती हैं। वह काम के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को भी खुलकर एन्जॉय करती हैं। इस बीच आईएएनएस को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ और रिश्तों के अनुभवों को साझा किया।
आईएएनएस से बात करते हुए मोना ने कहा, ''किसी रिश्ते को मजबूत बनाए रखने का सबसे बड़ा सीक्रेट टीम की तरह साथ काम करना और एक-दूसरे के साथ बढ़ना है। कई बार लोग अपने साथी को प्रतियोगी समझ बैठते हैं, लेकिन असली रिश्ते में यह सोच नहीं होनी चाहिए।''
मोना ने कहा, ''आपको यह समझना चाहिए कि आप एक-दूसरे के खिलाफ नहीं हैं। आप एक टीम हैं और जब तक आप दोनों साथ में बढ़ते रहेंगे, रिश्ता मजबूत रहेगा। शादी या किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ समझदारी और सहयोग भी उतना ही जरूरी होता है।''
मोना इन दिनों नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय वेब सीरीज 'कोहरा' के दूसरे सीजन की सफलता का आनंद ले रही है। इस सीजन में उनके साथ बरुण सोबती और रणविजय सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीजन में कई नए रहस्य और रोमांच हैं। बरुण अपने पुराने किरदार अमरपाल गारुंडी, जो एक तेज-तर्रार जासूस है, में लौटे हैं। मोना इस बार उनके साथ मिलकर एक मर्डर मिस्ट्री सुलझाती नजर आती है।
Published: undefined
अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा ने अपने करियर की शुरुआत के दौरान एक कड़वे अनुभव को साझा किया है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति पर वह बहुत भरोसा करती थीं, उसने उनके हितों के खिलाफ काम किया और उन्हें धोखा दिया था।
ऋचा ने बताया कि इस घटना से उन्हें यह सबक मिला कि हर कोई आपका ध्यान नहीं रख सकता या आपके बारे में नहीं सोच सकता। ऋचा ने कहा, “अपने करियर की शुरुआत में मुझे यह कड़वा सबक मिला कि हर कोई आपका इतना ध्यान नहीं रखता। मैं भोली थी। कुछ लोग थोड़े से अंतर से भी खतरा महसूस करते हैं और नहीं चाहते कि आप उनसे आगे निकल जाएं या उनकी स्पॉटलाइट छीन लें।”
यह अनुभव उनके लिए काफी परेशान करने वाला था, लेकिन इससे उन्होंने अपनी पसंद का बचाव करना और सही लोगों पर भरोसा करना सीखा। उन्होंने इंडिपेंडेंट फिल्ममेकर्स को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह उनसे संपर्क करने में हिचकिचाएं नहीं। आम धारणा है कि बड़े एक्टर्स से अप्रोच करना मुश्किल होता है, लेकिन ऋचा ने इसे गलत बताया।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “एक सोच है कि हमसे संपर्क करना कठिन है, लेकिन यह सच नहीं। मेरे लिए सिर्फ अच्छी स्क्रिप्ट, सच्ची राइटिंग और कहानी का असर मायने रखता है। मैं हमेशा सही कहानियों का हिस्सा बनना चाहती हूं।”
Published: undefined
रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री संदीपा धर ने अपने किरदार से खास तड़का लगाया है।
मंगलवार को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए अपनी दिल की बातें बयां कीं। संदीपा ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वे मेकअप करवाती दिख रही हैं। उन्होंने लिखा, "सब मुझे वैसे ही देखते हैं, जैसा वे देखना चाहते हैं। एक लड़की जो हमेशा संभली हुई और ठीक लगती है, लेकिन आईने में जो चेहरा दिखता है, वह अपना नहीं लगता है। इतने सालों तक दूसरों की उम्मीदों के हिसाब से जीते-जीते खुद को ही भूल गए। मैं मुस्कुराती हूं, मजबूत बनकर खड़ी रहती हूं, अपना किरदार निभाती हूं, क्योंकि बाहर सब ठीक दिखे तो लोग मान लेते हैं कि अंदर भी सब ठीक है।"
संदीपा ने आगे लिखा, "अब मैं इस दिखावे में इतनी माहिर हो गई हूं कि खुद भी मानने लगी कि मैं सच में ठीक हूं, लेकिन एक दिन खुद से झूठ नहीं बोल पाई। आईना झूठ नहीं बोलता, पर मेरा आईना वही दिखाता है, जिससे मैं डरती हूं।"
रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में' में संदीपा ने नैना नाम की लड़की का किरदार निभाया है। अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में लिखा, "मिलिए नैना से, एक ऐसी लड़की से जिसे सब परफेक्ट कहते हैं, लेकिन जिसने खुद को कभी इतना अकेला और अनदेखा महसूस नहीं किया। तारीफें मिलती हैं, पर वो दिल का खालीपन नहीं भर पातीं। उसके लिए सच बोलना और मुश्किल हो जाता है।"
Published: undefined
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली, पिछले एक साल से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में हिरासत में हैं। उनका मामला भारत और यूएई के बीच कानूनी और कांसुलर बातचीत का विषय बना हुआ है।
इस बीच मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें विदेश मंत्रालय ने अदालत को जानकारी दी कि 13 फरवरी को विक्रांत जेटली से मुलाकात संभव नहीं हो सकी। यूएई प्रशासन ने उन्हें कांसुलर एक्सेस की अनुमति नहीं दी थी।
विदेश मंत्रालय ने अदालत को बताया कि अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास ने 13 फरवरी को विक्रांत से मिलने के लिए औपचारिक अनुरोध किया था, लेकिन यूएई के अधिकारियों ने इसे मंजूरी नहीं दी।
विदेश मंत्रालय ने विक्रांत जेटली से अगली मुलाकात की व्यवस्था के लिए चार सप्ताह का समय मांगा। मामले की अगली सुनवाई 16 मार्च को दिल्ली हाई कोर्ट में होगी।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined