मनोरंजन

सिनेजीवन: अक्षय ने अपनी पत्नी ट्विंकल को लेकर कही बड़ी बात और परिणीति को बार-बार आ रही है एक गाने की याद

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना के वैवाहिक जीवन को रविवार को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी पत्नी से कहा है कि वह अभी भी उनका दिल धड़काती हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना के वैवाहिक जीवन को रविवार को 20 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी पत्नी से कहा है कि वह अभी भी उनका दिल धड़काती हैं। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर ट्विंकल के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें अक्षय सफेद शर्ट पहने हुए हैं, जबकि ट्विंकल 'केसरी' स्टार को पीछे से गले लगाई हुई हैं।

अभिनेता ने इस फोटो को कैप्शन दिया, "मेरी अब तक की सबसे पक्की पार्टनरशिप..बीस साल का साथ और तुम अब भी मेरा दिल धड़काती हो। जब भी मेरे आसपास होती हो तो मुस्कुराने का कारण दूर नहीं होता है। हैप्पी एनिवर्सरी टीना।"

अक्षय के इस पोस्ट पर ट्विंकल ने कमेंट में एक लाल दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। उन्होंने भी इंस्टाग्राम पर यही तस्वीर शेयर की।


उन्होंने लिखा, "इस पार्टनरशिप में ब्यूटी और ब्राउन (मसल पॉवर या मांसपेशी) आप ही हैं और मैं तो यह भी नहीं कह सकती कि मैं ब्रेन हूं, क्योंकि आप मुझसे ज्यादा स्मार्ट हैं। हमें एक-दूसरे को कंप्लीट करने की जरूरत नहीं है, लेकिन हमें हमेशा एक-दूसरे के आसपास होने की जरूरत है। हैप्पी एनिवर्सरी मिस्टर के.।"

अक्षय और ट्विंकल जनवरी 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे। उनके 2 बच्चे- बेटा आरव और बेटी नितारा है।

परिणीति को बार-बार आ रही है एक गाने की याद

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लोगों से मदद की मांग की है क्योंकि एक गाना उनके दिमाग में बैठ तो गया है, लेकिन उन्हें उस गाने का नाम याद नहीं आ रहा है। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ऑडियो क्लिप को शेयर किया है, जिसमें वह गाने की धुन को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं।

इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा है, "मदद कीजिए! यह गाना मेरे दिमाग में बैठ गया है, लेकिन यह गाना है कौन सा। बस इतना पता है कि एक फीमेल सिंगर हैं, बिल्कुल नया गाना है और धुन सुकून पहुंचाने वाली है।"

अभिनय की बात करें, तो परिणीति आने वाले समय में 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं। फिल्म में उनके विपरीत अर्जुन कपूर नजर आएंगे।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बंगाल उपचुनावः चुनाव आयोग से ममता और ऋतब्रत गुट को झटका, TMC के नाम और चुनाव चिह्न के इस्तेमाल पर रोक, मांगा विकल्प

  • ,
  • इंडिगो ने घरेलू उड़ान में कई सेवाओं के शुल्क बढ़ाए, शिशु यात्रा से लेकर अतिरिक्त सामान तक जेब पर बढ़ेगा बोझ

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 30 गेंद में 100 रन... अभिषेक शर्मा ने सबसे तेज शतक जड़कर रचा नया इतिहास, एक साथ टूटे कई रिकॉर्ड

  • ,
  • अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक ठोक रचा इतिहास, बने भारत के सबसे तेज शतकवीर, कई रिकॉर्ड ध्वस्त!

  • ,
  • टाटा संस ने चंद्रशेखरन को तीसरी बार चेयरमैन बनाने को मंजूरी दी, टाटा ट्रस्ट ने किया विरोध, बताया अवैध