मनोरंजन

वीडियो: देखें कैसे सजधज कर निकले ‘दीपवीर’ शादी के लिए इटली की लेक कोमो में 

रणवीर ने पारंपरिक शादी के लिए सफेद शेरवानी पहनी, तो दीपिका भी सफेद साड़ी के साथ पारंपरिक ‘बन’ लगाकर दक्षिण भारतीय दुल्हन के गेटअप में नजर आईं। दीपिका ने सफेद फूलों का गजरा भी लगा रखा था। अब दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज के साथ शादी करेंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज सारे रीति-रिवाज से एक-दूजे के हो गए। बुधवार को इटली के लेक कोमो में दोनों ने कोंकणी रीति-रिवाज से शादी की। दीपिका-रणवीर की शादी की पहली झलक की कुछ तस्वीरें आई हैं, जिनमें व्हाइट कलर के आउटफिट में रणवीर-दीपिका बेहद खुबसूरत नजर आ रहे हैं।

Published: 14 Nov 2018, 9:54 PM IST

रणवीर ने पारंपरिक शादी के लिए सफेद शेरवानी पहनी, तो दीपिका भी सफेद साड़ी के साथ पारंपरिक ‘बन’ लगाकर दक्षिण भारतीय दुल्हन के गेटअप में नजर आईं। दीपिका ने सफेद फूलों का गजरा भी लगा रखा था। अब दीपिका-रणवीर 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज के साथ शादी करेंगे।

Published: 14 Nov 2018, 9:54 PM IST

दोनों की शादी कोंकणी रीति रिवाज से हुई इसलिए शादी का मंडप भी कोंकणी शैली में ही सजा था। पूरे समारोह स्थल की सजावट सफेद रंग के वाटर लिली फूलों से की गई थी। बताया जा रहा है कि सजावट में तकरीबन 8000 बेहद मंहगे फूलों का इस्तेमल किया गया।

Published: 14 Nov 2018, 9:54 PM IST

भारतीय समय के अनुसार, शादी की रस्में दोपहर 2 बजे से शाम साढ़े 4 बजे तक चलीं। जैसा कि पहले से कयास लगाया जा रहा था कि रणवीर सी-प्लेन से शादी में पहुंचेंगे, शादी में ठीक वैसा ही हुआ। मेहमानों के लिए आलीशान यॉच की व्यवस्था की गई थी। जानकारी के अनुसार शादी में दोनों परिवारों के लगभग 40 चुनिंदा मेहमानों को ही न्योता मिला था। बॉलीवुड से इस शादी में शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान समेत कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। शादी में शरीक होने वाले ज्यादातर मेहमान दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही थे।

Published: 14 Nov 2018, 9:54 PM IST

दीपिका और रणवीर की शादी की पहली झलक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का दौर शुरू हो गया है। सबसे पहले फिल्ममेकर करण जौहर ने दोनों को बधाई दी। करण के अलावा निमरत कौर, कपिल शर्मा, सिमी ग्रेवाल जैसी हस्तियों ने भी सोशल मीडिया के जरिये इस जोड़े को बधाई दी। दीपिका-रणवीर की शादी को लेकर न सिर्फ उनके परिवार और दोस्त के लोग उत्साहित हैं, बल्कि फैंस भी बेहद उत्सुक हैं।

Published: 14 Nov 2018, 9:54 PM IST

बता दें कि शादी से एक दिन पहले दीपिका-रणवीर की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई थी। इस कार्यक्रम में दीपिका और रणवीर ने भी घरवालों के साथ जमकर डांस किया। संगीत कार्यक्रम के लिए बॉलीवुड के मशूहर गायकों और संगीतकारों को बुलाया गया था।

Published: 14 Nov 2018, 9:54 PM IST

अब 15 नवंबर को होने वाली शादी के लिए लाल रंग के फूलों से सजावट होगी। यह शादी सिंधी रीति-रिवाज से होगी। इसके बाद बताया जा रहा है कि 16 नवंबर तक दोनों इटली में ही रहेंगे। उसके बाद 21 नवंबर को दीपिका के गृहनगर बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी, जिसे उनके माता-पिता होस्ट करेंगे। उसके बाद दीप-वीर की शादी का ग्रैंड रिसेप्शन 28 नवंबर (बुधवार) को मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में रखा गया है। ये रिेसेप्शन पार्टी रणवीर सिंह के माता-पिता की तरफ से रखी गई है।

Published: 14 Nov 2018, 9:54 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 14 Nov 2018, 9:54 PM IST