मनोरंजन

दीपिका और रणवीर साल के अंत तक कर सकते हैं शादी

बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल के आखिर तक शादी कर सकते हैं। खबरों के अनुसार दोनों के परिवार वाले इस बारे में बातचीत कर चुके हैं।

फोटोः सोशळ मीडिया
फोटोः सोशळ मीडिया साल के आखिर तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं रणवीर-दीपिका

बॉलीवुड के चर्चित स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें आ रही हैं। खबरों में ये दावा किया जा रहा है कि इस साल के आखिर तक दोनों शादी कर लेंगे। कहा जा रहा है कि शादी के लिए दीपिका और रणवीर के परिवार वालों ने चार तारीखें तय की हैं, जिसमें सिंतबर से दिसंबर तक के बीच की तारीखें हैं। बता दें कि दीपिका और रणवीर लंबे समय से रिलेशन में हैं।

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस जोड़ी की चर्चित फिल्म पद्मावत की रिलीज के बाद ही दोनों के परिवार वालों ने मिलकर उनकी शादी पर विचार किया था। इसके लिए रणवीर के पिता जगजीत सिंह और मां अंजू भवानी, दीपिका की मां उज्ज्वला और पिता प्रकाश पादुकोण से मिले थे। इस दौरान तय हुआ कि दीपिका और रणवीर की शादी इस साल के आखिर तक कर दी जाए। दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण नेशनल बैडिमिंटन चैंपियन रह चुके हैं, जबकि मां एक हाउस वाइफ हैं।

Published: undefined

बताया जा रहा है कि इन दोनों का विवाह बहुत ही सीमित मेहमानों और परिवार के लोगों के बीच होगा। हालांकि, शादी के बाद दोनों बॉलीवुड सितारों के लिए एक बड़ी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस बीचे ये भी खबर आ ही है कि दोनों की शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन की तलाश भी शुरू हो गई है।

Published: undefined

खबरों के मुताबिक दीपिका और रणवीर के परिवार ने शादी की तैयारी शुरू भी कर दी है और दोनों परिवारों के बीच गिफ्ट्स एक्सचेंज करने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। उधर, दीपिका ने भी अपनी शादी की तैयारी शुरू कर दी है और शादी की शॉपिंग में जुट गई हैं। हाल ही में दीपिका अपनी मां उज्जवला के साथ एक ज्वेलरी शॉप में भी देखी गई थीं।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय से साथ में हैं। लेकिन कई बार शादी को लेकर किए गए सवालों को दोनों ही टालते रहे हैं। कुछ महीने पहले बॉलीवुड स्टार अनुष्‍का शर्मा और क्रिकेट स्टार विराट कोहली की शादी के बाद से ही रणवीर-दीपिका की सगाई की खबरों ने तूल पकड़ा था।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: सोनम वांगचुक जंतर मंतर पहुंचे, अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्यवंशी की भी सीनियर टीम में एंट्री

  • ,
  • 'धर्मेंद्र प्रधान का पद पर बने रहना सत्ता की उनकी 'निर्लज्ज लालसा' को दर्शाता है', जयराम रमेश ने शिक्षा मंत्री को जमकर घेरा

  • ,
  • सूर्या की छुट्टी, अय्यर T20 के नए कप्तान, सूर्यवंशी की भी एंट्री, आयरलैंड, इंग्लैंड और एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का ऐलान

  • ,
  • मालवीय नगर अग्निकांड: पुलिस ने एक और आरोपी को पकड़ा, शेफ केशव नेगी गिरफ्तार

  • ,
  • अगर परिवार के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा तो..., लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर बेटी रोहिणी ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी