मनोरंजन

शिमला: 47 साल पूराने यौन शोषण के मामले में अभिनेता जितेंद्र पर दर्ज हुई एफआईआर, चचेरी बहन ने लगाया था आरोप 

बॉलीवुड अभिनेता जितेंद्र के खिलाफ यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पीड़ित महिला ने ई मेल के जरिये हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजी थी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  अभिनेता जितेंद्र पर दर्ज हुआ यौन शोषण का केस  

बॉलीवुड के जाने माने फिल्म स्टार जितेंद्र के खिलाफ 47 साल पुराने यौन शोषण मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ हिमाचल प्रदेश के न्यू शिमला थाने में केस दर्ज किया गया है। यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला जितेंद्र की चचेरी बहन हैं। यह घटना जिस समय की बताई जा रही है उस समय अभिनेता जितेंद्र की उम्र 28 साल और आरोप लगाने वाली महिला की उम्र 18 साल थी।

Published: undefined

पीड़ित महिला ने फरवरी, 2018 में ई-मेल के जरिये हिमाचल के पुलिस महानिदेशक को शिकायत भेजी थी और अपनी शिकायत में अभिनेता जितेंद्र पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। शिकायत की जानकारी मिलने के बाद जितेंद्र के वकील ने इस मामले को बेतुका बताया था।

शिकायतकर्ता जितेंद्र की कजिन ने आरोप लगाया है कि साल 1971 को जितेंद्र अपनी कार में उसके घर आए थे। शूटिंग दिखाने के लिए दिल्ली से उसे शिमला लाए थे और यहां पर होटल में उसके साथ यौन शोषण किया। इस दौरान वो नशे की हालात में थे।

शिकायतकर्ता महिला ने यह भी बताया कि वह इतने साल माता-पिता की वजह से चुप रहीं। लेकिन, अब उनके निधन के बाद शिकायत करने का फैसला लिया है। साथ ही‘#मी-टू’ कैंपेन से भी उसे इस मामले की शिकायत करने की हिम्मत मिली।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: 'महंगाई-बेरोजगारी पर बीजेपी कब लाएगी निंदा प्रस्ताव', LPG की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी पर बोले अखिलेश

  • ,
  • ‘कह दिया था, चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी’, राहुल का केंद्र पर हमला, कहा- पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

  • ,
  • स्वतंत्रता सेनानी की 92 वर्षीय विधवा बिस्तर पर, केंद्र ने रोकी पेंशन, कर्नाटक हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब

  • ,
  • 'आप निजी पसंद के काम निजी जगह पर करें', रियान पराग के मामले पर अश्विन बोले- अगर एक्शन नहीं लिया गया...

  • ,
  • 'बिहार का नाम बदलकर ‘श्रमिक प्रदेश’ कर दिया जाना चाहिए', तेजस्वी यादव ने CM सम्राट पर भी साधा निशाना