मनोरंजन

गुरु दत्त की 100वीं जयंती के पर उन्हें श्रद्धांजलि देगा IFFM, ‘प्यासा’ और ‘कागज के फूल’ की होगी विशेष स्क्रीनिंग

आयोजकों ने कहा, ‘‘इस श्रद्धांजलि के साथ आईएफएफएम का उद्देश्य न केवल उस व्यक्ति, बल्कि एक सच्चे लेखक की विरासत का जश्न मनाना है, जिसने भारतीय सिनेमा को कुछ सबसे यादगार क्षण दिए।’’

गुरु दत्त: जीवन की पूर्णता और माधुर्य की खोज में बेचैन कलाकार
गुरु दत्त: जीवन की पूर्णता और माधुर्य की खोज में बेचैन कलाकार फोटोः सोशल मीडिया

मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम), 2025 के अपने संस्करण में प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता गुरु दत्त की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में उन्हें श्रद्धांजलि देगा।

आयोजकों ने एक बयान में कहा कि महोत्सव में उनकी दो सबसे प्रसिद्ध फिल्मों ‘‘प्यासा’’ (1957) और ‘‘कागज़ के फूल’’ (1959) की विशेष स्क्रीनिंग होगी।

Published: undefined

कहानी कहने के अपने काव्यात्मक अंदाज और सिनेमा की गहरी समझ के लिए पहचाने जाने वाले गुरु दत्त हिंदी सिनेमा की सबसे सम्मानित शख्सियतों में से एक हैं।

आयोजकों ने कहा, ‘‘इस श्रद्धांजलि के साथ आईएफएफएम का उद्देश्य न केवल उस व्यक्ति, बल्कि एक सच्चे लेखक की विरासत का जश्न मनाना है, जिसने भारतीय सिनेमा को कुछ सबसे यादगार क्षण दिए।’’

Published: undefined

महोत्सव की निदेशक मीतू भौमिक लांगे ने कहा कि यह श्रद्धांजलि एक सच्चे सिनेमाई शख्सियत की विरासत को सम्मानित करने का एक प्रयास है।

Published: undefined

उन्होंने कहा, ‘‘गुरुदत्त सिनेमाई तकनीक और अपनी कहानियों की भावनात्मक गहराई, दोनों ही मामलों में अपने समय से बहुत आगे थे। ‘प्यासा’ और ‘कागज़ के फूल’ जैसी उनकी फ़िल्में सिर्फ क्लासिक फ़िल्में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर हैं जो भारतीय सिनेमा की आत्मा से जुड़ती हैं।’’

मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव 2025 का आयोजन 14 अगस्त से 24 अगस्त तक किया जाएगा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: BCCI की रिटेंशन लिस्ट जारी, रोहित-कोहली को झटका, ग्रेड-बी पर खिसके, गिल, बुमराह और जडेजा हुआ फायदा

  • ,
  • BCCI ने सालाना अनुबंध लिस्ट की घोषणा की, कोहली-रोहित ग्रेड-ए से बाहर, ए प्लस खत्म, जानें किस ग्रेड में कौन?

  • ,
  • पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित किताब के प्रसार के मामले में केस दर्ज, राहुल गांधी के पीएम को घेरने के बाद कार्रवाई

  • ,
  • 12 फरवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में 30 करोड़ मजदूर हिस्सा लेंगे, ट्रेड यूनियनों ने मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच खामेनेई की अपील और इस खुलासे के बाद ब्रिटेन में सियासी संकट