
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपनी प्रेमिका गिन्नी चतरथ से पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से शादी कर ली है। 12 दिसंबर को कपिल के होम टाउन अमृतसर में ग्रैंड वेडिंग का आयोजन किया गया।कपिल की दुल्हन गिन्नी पारंपरिक परिधान में माथा पट्टी, नथ और ईयरिंग्स के साथ लेयर्ड नेकपीस में दिखाई दीं।
शादी में कपिल ने हरे रंग की शेरवानी पहन रखी थी। उनकी पगड़ी में तीन कलगी लगी थी। साथ ही कपिल के हाथ में तलवार भी थी। कपिल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की पहली तस्वीर शेयर की है। कपिल-गिन्नी चतरथ की शादी में उनके परिवार वालों के साथ करीबी लोग शरीक हुए। कपिल की शादी में कॉमेडी इंडस्ट्री के भी कुछ लोग शामिल हुए।
कपिल की लोकप्रियता को देखते हुए विवाह स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शादी में खाने की बात करें तो शादी में पंजाबी खाना परोसा गया था। इसके साथ ही कुछ विशेष थाई व्यंजन भी थे।
कपिल शर्मा गिन्नी को लंबे समय से डेट कर रहे थे। उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर सबसे पहले सोशल मीडिया पर जानकारी थी। हालांकि बाद में ऐसी भी खबरें आई थीं कि दोनों अलग हो चुके हैं। इन अफवाहों के बावजूद दोनों का साथ बना रहा।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 13 Dec 2018, 9:48 AM IST