मनोरंजन

सिनेजीवन: सोशल मीडिया बैन के समर्थन में उतरे कुणाल कपूर और सरगुन मेहता ने अफवाह उड़ाने वालों की लगाई क्लास

मशहूर अभिनेता कुणाल कपूर ने बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस पर रोक लगाने का सपोर्ट किया। पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें फैल रही थीं कि सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

सोशल मीडिया बैन के समर्थन में उतरे कुणाल कपूर, कहा- यह तकनीक के खिलाफ नहीं, बच्चों के हक में है

सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल और एआई के बढ़ते चलन से बच्चों पर पड़ रहे नकारात्मक असर की चपेट में बच्चे जल्दी आते हैं, जिसका असर उनके मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई और व्यक्तित्व पर पड़ता है। शनिवार को मशहूर अभिनेता कुणाल कपूर ने बच्चों के सोशल मीडिया एक्सेस पर रोक लगाने का सपोर्ट किया। 

उन्होंने कहा कि यह कदम 'एंटी-टेक्नोलॉजी' नहीं बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। कुणाल का कहना है कि सोशल मीडिया के एल्गोरिदम इस तरह बनाए जाते हैं कि बच्चे घंटों स्क्रॉल करते रहें, जिससे उनकी एकाग्रता, नींद और भावनात्मक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

कुणाल कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक खबर शेयर की, जिसमें लिखा था कि 140 करोड़ की आबादी वाले भारत में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाने पर सरकार विचार कर रही है।

अभिनेता कुणाल कपूर ने खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "इसकी हमारे देश को बहुत जरूरत है। यह एंटी-टेक नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए है। बच्चों को ऐसे एल्गोरिदम से बचाना होगा, जो लत लगाने के लिए डिजाइन किए गए हैं। यह हमें अपने घरेलू प्लेटफॉर्म बनाने का मौका भी देता है, जो सिर्फ एंगेजमेंट पर नहीं, बल्कि ग्रोथ पर फोकस करते हैं।"

Published: undefined

सरगुन मेहता ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाया विराम, अफवाह उड़ाने वालों की लगाई क्लास

सोशल मीडिया पर अक्सर सेलेब्रिटीज की निजी जिंदगी को लेकर बिना आधार की अफवाहें फैल जाती हैं, जो कि उनकी निजी जिंदगी को परेशान करने लगी हैं। ऐसा ही कुछ कई समय से टीवी-पंजाबी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री सरगुन मेहता और उनके पति रवि दुबे के साथ हो रहा था।

दरअसल, पिछले काफी समय से सोशल मीडिया पर लगातार यह खबरें फैल रही थीं कि सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं। इन अफवाहों की वजह से फैंस में काफी उत्साह था, लेकिन कपल की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।

अभिनेत्री सरगुन ने शनिवार को आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इस मामले पर विराम लगा दिया है। उन्होंने एक नोट शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने खंडन करते हुए लिखा, "अफवाह फैलाने वालों को तो पिछले 2 साल से मेरी 'प्रेग्नेंसी' के बारे में मुझसे पहले ही सब पता चल जाता है। उनके अनुसार मैं पिछले 2 साल से प्रेग्नेंट हूं। भला, इतनी लंबी प्रेग्नेंसी किसी की होती भी है क्या?"

अभिनत्री ने आगे लिखा, "प्लीज शांत रहें और बिना किसी आधार की खबरें फैलाना बंद करें। कोई भी खबर फैलाने से पहले हमसे या हमारी टीम से एक बार पूछ लेना ज्यादा मुश्किल नहीं है, ताकि सही जानकारी सामने आ सके।"

Published: undefined

'किरदार सरल लेकिन जिम्मेदारी और उम्मीदें बहुत ज्यादा,' आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हेलो बच्चों' पर बोले विनीत कुमार

शिक्षा और हर बच्चे के लिए इसे सुलभ बनाने के प्रयासों को दिखाती आगामी नेटफ्लिक्स सीरीज 'हेलो बच्चों' सुर्खियों में है। 

सीरीज की पहली झलक ही शिक्षा के महत्व को उजागर करती है, जिसमें अभिनेता विनीत कुमार सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभाते दिख रहे हैं। अब अभिनेता ने आईएएनएस से अपकमिंग सीरीज को लेकर खास बातचीत की है और शिक्षा को हर बच्चे के लिए जरूरी बताया है।

सीरीज 'हेलो बच्चों' के कॉन्सेप्ट पर बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि सीरीज उनके जीवन से प्रेरित है क्योंकि उन्होंने कोचिंग की दुनिया को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा, यह मेरे जीवन से बहुत जुड़ा हुआ है। मेरे पिता गणितज्ञ हैं, और मैंने चिकित्सा की पढ़ाई की है और आयुर्वेद में एमडी की डिग्री प्राप्त की है। मैंने प्रशिक्षण और कोचिंग की दुनिया को बहुत करीब से देखा है। जब मुझे यह अवसर मिला, तो मुझे ऐसा लगा जैसे मैं अपने पुराने दिनों में लौट गया हूं।

अभिनेता का मानना है कि माता-पिता और शिक्षक के शो से जुड़ाव महसूस करेंगे, क्योंकि कहानी सिर्फ बच्चों की नहीं, उनके पीछे मेहनत करने वाले माता-पिता की भी है। उन्होंने कहा, जब एक शिक्षक किसी छात्र के जीवन में प्रवेश करता है, तो वह सचमुच उस जीवन को बदल सकता है। इस पेशे में अपार शक्ति है। यह शो कई ऐसी भावनाओं और अनुभवों को दर्शाता है। अनजाने में ही दर्शक खुद को कई पलों से जुड़ा हुआ पाएंगे।

Published: undefined

रकुल प्रीत के लिए जैकी भगनानी का उमड़ा प्यार, कहा- "तुम मेरी ताकत और रोशनी हो"

फिल्मी दुनिया में रिश्तों को लेकर चर्चा होना आम बात है, लेकिन आमतौर पर देखा गया है कि अभिनेत्रियां अपने से उम्र में बड़े निर्माताओं से विवाह करती हैं। हमउम्र निर्माता के साथ शादी के उदाहरण अपेक्षाकृत कम देखने को मिलते हैं। ऐसे में जैकी भगनानी और रकुल प्रीत की जोड़ी खास है। दोनों न केवल हमउम्र हैं, बल्कि आपसी समझ, भरोसे और सहयोग के आधार पर उन्होंने अपने रिश्ते को मजबूत बनाया है।

शनिवार को कपल अपनी शादी की सालगिरह मना रहा है। जैकी भगनानी ने इस खास मौके पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने रकुल के लिए दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा। उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी शादी, छुट्टियां और रोजमर्रा के खूबसूरत पल शामिल हैं।

जैकी ने लिखा, "मैं तुम्हें शब्दों से कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। मैं कभी शब्दों से बयां नहीं कर पाया कि तुम मेरे लिए कितनी खास हो, लेकिन आज बस इतना कहना चाहता हूं कि मेरी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया। हमेशा मेरा साथ देने और मेरा होने के लिए धन्यवाद।"

जैकी ने आगे लिखा, "हमारी दूसरी सालगिरह मुबारक हो, रकुल। तुम्हारे साथ से ये दो साल ऐसे बीते जैसे बस दो पल ही हों...क्योंकि तुम्हारे साथ हर लम्हा इतना खास होता है कि समय जैसे रुक सा जाता है।"

Published: undefined

'एक्यूज्ड' का दमदार टीजर आउट, क्या डॉक्टर गीतिका बचा पाएंगी अपना सम्मान?

नेटफ्लिक्स ने फरवरी की शुरुआत में अपने आगामी प्रोजेक्ट की घोषणा की थी, जिसमें एक नाम अभिनेत्री कोंकणा सेन की सस्पेंस-थ्रिलर ड्रामा फिल्म 'एक्यूज्ड' भी थी। शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि क्या होता है जब यकीन टूट जाता है और सोच असलियत को बदलने लगती है।

अनुभूति कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले रिलीज किया जाएगा। इसमें कोंकणा और प्रतिभा रांटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

1 मिनट 56 सेकंड का ट्रेलर काफी शानदार है। फिल्म की कहानी एक मशहूर और सम्मानित डॉक्टर डॉ. गीतिका सेन (कोंकणा सेन शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक गायनेकोलॉजिस्ट और सर्जन हैं। उनकी जिंदगी तब बिखरने लगती है, जब उनके खिलाफ सेक्शुअल मिसकंडक्ट के गंभीर आरोप लगते हैं। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है और सोशल मीडिया व पब्लिक की राय तेज होती जाती है, उनके निजी रिश्तों में दरार पड़ने लगती है, खासकर प्रतिभा के साथ। फिल्म में प्रतिभा और कोंकणा लव पार्टनर होते हैं।

फिल्म जल्दबाजी में जवाब नहीं देती, बल्कि दर्शकों को अपने पूर्वाग्रहों का सामना करने और सच की नाजुकता पर सोचने के लिए मजबूर करती है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined