मनोरंजन

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 2018 में ‘लाहोरिए’ का जलवा, फिल्म को मिले सबसे ज्यादा अवॉर्ड 

फिल्मफेयर अवॉर्ड पंजाबी 2018 में फिल्म ‘लाहोरिए’ ने सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीते। वहीं दूसरे नंबर पर पसंद की जाने वाली फिल्म ‘रब दा रेडियो’ रही ।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया फिल्मफेयर अवॉर्ड्स पंजाबी 2018 में ‘लाहोरिए’ का जलवा

मोहाली के खेल स्टेडियम में आयोजित फिल्मफेयर अवॉर्ड पंजाबी 2018 में फिल्म ‘लाहोरिए’ छाया रहा। इस समारोह में पंजाबी फिल्म उद्योग की कई बड़ी हस्तियां शमिल हुईं। इस शानदार समारोह को गायक और अभिनेता अम्मी विर्क, हार्डी संधू, नीरू बाजवा, मैंडी टाखर और बीजे रंधावा ने होस्ट किया।

फिल्म ‘लाहोरिए’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड जीता। ‘रब दा रेडियो’ दूसरी पसंदीदा फिल्म रहा। वहीं सरगुन मेहता ने सीमा पार से एक लड़की की भावनात्मक किरदार के लिए करियर का अपना दूसरा फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।

फिल्मफेयर पुरस्कार पंजाबी 2018 जीतने वालों की सूची:

  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म (लोकप्रिय): ‘लाहोरिए’
  • सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए आलोचकों का पुरस्कार: ‘रब दा रेडियो’
  • लीडिंग भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- महिला (लोकप्रिय): ‘लाहोरिए’ के लिए सरगुन मेहता
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला) के लिए आलोचकों का पुरस्कार: ‘रब दा रेडियो’ के लिए मैंडी टाखर
  • लीडिंग भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- पुरुष (लोकप्रिय): ‘लाहोरिए’ के लिए अमरिंदर गिल
  • ‘क्रिटिक' अवॉर्ड में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (मेल): बिन्नू ढिल्लों 'वेख बर्तन चलियां' के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: क्षितिज चौधरी 'वेख बर्तन चलियां' के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ पदार्पण निर्देशक: ‘लाहोरीए’ के लिए अमरदीप सिंह
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): करमजीत अनमोल 'मांजे बिस्ट्रे' के लिए
  • सहायक भूमिका में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): निर्मल ऋषि 'निके जेलदार 2' के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ डायलॉग: अमरदीप सिंह ‘लाहोरिए’ के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ पटकथा: गिप्पी ग्रेवाल 'मांजे बिस्ट्रे' के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ मूल कहानी: जस ग्रेवाल ‘रब दा रेडियो’ के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (पुरुष): 'चन्ना मेरेया' के लिए निंजा और तरसेम सिंह जसर को ‘रब दा रेडियो’ के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (महिला): पायल राजपूत 'चन्ना मेरेया' के लिए
  • बेस्ट म्यूजिक एलबम: जतिंदर शाह को ‘लाहोरिए’ के लिए
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (पुरुष): अमरिंदर गिल को 'अखर' और ‘लाहोरिए’ के लिए
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल): नेहा भसीन फॉर को 'पानी रवि दा' और ‘लाहोरिए’ के लिए
  • सर्वश्रेष्ठ गीत: जस ग्रेवाल ‘रब दा रेडियो’ के लिए
  • बेस्ट कोरियोग्राफी: देवांग देसाई 'यार' और 'सरदार मोहम्मद' के लिए
  • बेस्ट एक्शन: सलाम अंसारी 'फिल्म जोरा 10 नबरी' के लिए

Published: 24 Mar 2018, 4:00 PM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 24 Mar 2018, 4:00 PM IST