
हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह ऑस्कर 2026 का आयोजन लॉस एंजिल्स के मशहूर डॉल्बी थिएटर में हुआ। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए नामांकन जनवरी में घोषित किए गए थे। इस साल भी कॉमेडियन कोनन ओ’ब्रायन ने लगातार दूसरे वर्ष समारोह को होस्ट किया। इस भव्य इवेंट में दुनिया भर के फिल्म सितारे रेड कार्पेट पर अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आए, वहीं ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने भी मंच पर अवॉर्ड प्रेजेंट किया।
Published: undefined
ऑस्कर 2026 में फिल्म ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ का खासा दबदबा देखने को मिला। इस फिल्म को कुल 13 नॉमिनेशन मिले थे और इसने छह अहम श्रेणियों में जीत दर्ज की। फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्ट डायरेक्शन, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर, बेस्ट कास्टिंग, बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग जैसे प्रमुख अवॉर्ड अपने नाम किए।
वहीं, फिल्म ‘सिनर्स’ को कुल 16 नॉमिनेशन मिले थे, जिनमें से उसने चार अवॉर्ड जीतकर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई।
Published: undefined
इस साल बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड माइकल बी जॉर्डन को फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए मिला। वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब जेसी बकले को फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए दिया गया।
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड शॉन पेन को ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ के लिए मिला, जबकि बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड एमी मैडिगन को ‘वेपन्स’ के लिए दिया गया।
इसके अलावा बेस्ट ओरिजनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड रयान कूगलर को फिल्म ‘सिनर्स’ के लिए और बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड पॉल थॉमस एंडरसन को ‘वन बैटल ऑफ्टर अनदर’ के लिए मिला।
Published: undefined
एनिमेशन कैटेगरी में ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म और ‘द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स’ ने बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता।
वहीं बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का अवॉर्ड ‘अवतार फायर एंड ऐश’ को मिला। बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ रही, जबकि बेस्ट साउंड का अवॉर्ड ‘F1’ को मिला।
इसके अलावा बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को दिया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined