मनोरंजन

पोर्नोग्राफी केस के आरोपी राज कुंद्रा को मिली जमानत, 60 दिन की जेल के बाद रिहाई

अश्लील सामग्री मामले के आरोपी व्यवसायी राज कुंद्रा को 60 दिन जेल में बिताने के बाद सोमवार को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अश्लील सामग्री मामले के आरोपी व्यवसायी राज कुंद्रा को 60 दिन जेल में बिताने के बाद सोमवार को 50,000 रुपये के मुचलके पर जमानत मिल गई। मुंबई सत्र न्यायालय ने बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति कुंद्रा और उनके सह-आरोपी रयान थोरपे को जमानत दे दी। दोनों को 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा द्वारा 15 सितंबर को 1400 पन्नों का पूरक आरोपपत्र दाखिल किए जाने ने के छह दिन बाद उन्हें मुख्य आरोपी के रूप में नामित किया गया। इसके तुरंत बाद कुंद्रा और थोरपे ने जमानत के लिए सत्र न्यायालय का रुख किया और कहा कि आरोपपत्र दाखिल किया गया है, जो पुलिस जांच के अंत का संकेत देता है।

उन्होंने तर्क दिया कि नौ आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए जाने के बाद उनमें से आठ को पहले ही जमानत मिल चुकी है, इसलिए अपराध की प्रकृति में समानता के आधार पर उन्हें भी जमानत मिलनी चाहिए। कुंद्रा ने आगे कहा कि वह उस कंपनी से जुड़े थे, जिसके पास केवल 10 महीने के लिए हॉटशॉट और बॉलीफेम ऐप थे और जेल में रहने से उन्हें कोविड-19 के संक्रमण का खतरा था।

मलाड पश्चिम में मालवानी पुलिस ने एक बंगले पर छापा मारकर ऐप पर अश्लील सामग्री परोसे जाने के मामले का भंडाफोड़ किया था, जहां एक बंगले में अश्लील सामग्री की शूटिंग की जा रही थी। इस सिलसिले में पांच आरोपियों के खिलाफ 5 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पांच महीने की जांच के बाद कुंद्रा और थोरपे को भी गिरफ्तार कर लिया गया और उसके बाद से आज तक वे पुलिस और न्यायिक हिरासत में रहे। मुंबई पुलिस ने अपने पूरक आरोपपत्र में शिल्पा शेट्टी का बयान गवाह के तौर पर दर्ज किया है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: चुनाव आयुक्त को हमसे मिलना ही पड़ेगा, देश की आवाज का अपमान बर्दाश्त नहीं': राहुल गांधी की दोटूक

  • ,
  • बैरिकेडिंग, धक्का-मुक्की और फिर अचानक आकाशवाणी भवन में एंट्री...राहुल गांधी ने पुलिस को कैसे छकाया? देखें तस्वीरें

  • ,
  • सिनेजीवन: सोनाक्षी-जहीर की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज और श्रेया सरन ने की अजय देवगन की तारीफ

  • ,
  • 'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हुआ, तो पूरा देश जंतर-मंतर बनेगा', दिल्ली मार्च से पहले अभिजीत दिपके की चेतावनी

  • ,
  • 'मोदी-शाह और ज्ञानेश कुमार ने देश को हाईजैक किया, यह देशद्रोह है': इंडिया ब्लॉक के धरने में बरसे राहुल गांधी