मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा को बॉलीवुड से कर दिया गया था 'बैन', करण जौहर के कारण छोड़ना पड़ा भारत, कंगना रनौत का दावा

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि करण ने प्रियंका को इस हद तक हैरस किया कि उन्हें भारत छोड़कर ही जाना पड़ा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को फिल्ममेकर करण जौहर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनस को बॉलीवुड में करण जौहर ने ही बैन कर दिया था। प्रियंका ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साझा किया कि बॉलीवुड में पीछे धकेले जाने और पॉलिटिक्स के चलते उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला किया।

Published: undefined

इससे संबंधित आर्टिकल पोस्ट कर कंगना ने ट्विटर पर लिखा, प्रियंका का बॉलीवुड के बारे में कहना है कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया। उन्हें बुली किया और फिल्म इंडस्ट्री से निकाल दिया। जिस महिला ने अपने दम पर सबकुछ हासिल किया, उसे भारत छोड़ने को मजबूर कर दिया गया। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उन्हें बैन कर दिया था।''

Published: undefined

उन्होंने कहा कि करण ने प्रियंका को इस हद तक हैरस किया कि उन्हें भारत छोड़कर ही जाना पड़ा। एक अन्य ट्वीट में, कंगना ने लिखा, मीडिया ने करण जौहर के साथ प्रियंका के मनमुटाव के बारे में काफी लिखा, क्योंकि शाहरुख के साथ उनकी दोस्ती थी। हमेशा से ही ऐसे आउटसाइडर्स की तलाश में रहने वाले मूवी माफिया को प्रियंका चोपड़ा के रूप में सही पंचिंग बैग मिल गया। उन्हें इस हद तक हैरस किया गया कि भारत छोड़कर ही जाना पड़ा।'

Published: undefined

उन्होंने आगे ट्वीट किया: जलन करने वाले, बेहूदा और टॉक्सिक शख्स को फिल्म इंडस्ट्री की संस्कृति और माहौल खराब करने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री अमिताभ बच्चन या शाहरुख जैसे आउटसाइडर्स के दिनों में बाहरी लोगों के लिए बिल्कुल भी ऐसी नहीं थी। इसके गिरोह और माफिया पीआर पर छापा मारा जाना चाहिए और बाहरी लोगों को परेशान करने के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

--आईएएनएस

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined