
दिग्गज फिल्म निर्माता और अभिनेता राकेश रोशन ने अपनी जिंदगी के एक ऐसे मुश्किल दौर को याद किया, जब उनकी बेटी सुनैना रोशन कैंसर, फैटी लिवर और दूसरी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उस समय एक पिता के तौर पर वह अंदर से पूरी तरह टूट गए थे, लेकिन बेटी के सामने हमेशा मुस्कुराते हुए नजर आते थे ताकि उसका हौसला बना रहे।
दरअसल, सुनैना रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह और राकेश रोशन ने अपने जीवन के सबसे कठिन दौर को याद किया और बताया कि कैसे उन्होंने एक-दूसरे से ताकत लेकर मुश्किल समय का सामना किया।
बातचीत के दौरान सुनैना रोशन ने अपने पिता से एक सवाल पूछा, ''जब मेरी तबीयत सबसे ज्यादा खराब थी, उस समय एक पिता के तौर पर आपके मन में क्या चल रहा था?''
इस सवाल पर राकेश रोशन कुछ पल के लिए भावुक हो गए। उन्होंने बताया, ''वह दौर मेरे लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। ऐसा सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ जब मैं अकेले में भगवान से प्रार्थना करता था और मेरी आंखों में आंसू आ जाते थे। हालांकि, जब भी मैं तुमसे मिलने आता था, तब अपने सारे दर्द को छिपा लेता था। मैं हमेशा मुस्कुराते हुए तुम्हारा सामने आता था, ताकि तुम कभी कमजोर महसूस न करे।
राकेश रोशन ने कहा, ''एक पिता होने के नाते अपनी संतान को तकलीफ में देखना सबसे मुश्किल अनुभव होता है। कई बार मैं अंदर से बुरी तरह टूट जाता था, लेकिन फिर सोचता था कि अगर मैं खुद कमजोर पड़ गया तो बेटी का हौसला भी टूट जाएगा। इसलिए मैंने हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कान बनाए रखी।''
इमरान हाश्मी की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आवारापन-2' के मेकर्स ने गुरुवार को ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर के जरिए अभिनेता इमरान हाशमी ने शिवम के किरदार से वापसी की है।
1 मिनट 25 सेकंड का ट्रेलर उन सभी दर्शकों के सवालों का जवाब देता है जो 2 दशकों से 'आवारापन' को पसंद करते आए था। इस बार शिवम के अंदर पहले से ज्यादा दर्द, गुस्सा और एक ऐसा मकसद है, जिसे कोई रोक नहीं सकता। ट्रेलर में शिवम के बदले और माफी की दुनिया देखने को मिलती है। इसमें शिवम के चेहरे पर भारी जख्म देखने को मिल रहे हैं। इमरान का ये परफॉर्मेंस याद दिलाता है कि ये किरदार 20 साल से लोगों के दिलों में क्यों बसा हुआ है। फिल्म में शबाना आजमी, दिशा पाटनी, पुराण गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की, विजयंत कोहली और अतुल कुमार भी अहम रोल में हैं।
अभिनेत्री दिशा पाटनी जारा के किरदार में फिल्म में नजर आई हैं, जो कहानी में एक नई कड़ी या इमोशनल डायमेंशन लेकर आती हैं। शबाना आजमी नफीसा के रोल में हैं। दमदार एक्शन से भरपूर फिल्म में म्यूजिक भी कमाल का है, जिसने 'आवारापन 2' की कहानी को गहराई से छुआ है।
इस फिल्म का म्यूजिक मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेव और वासिफ अहमद ने दिया है। गाने सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं।
टेलीविजन होस्ट और अभिनेत्री मिनी माथुर ने वेब रियलिटी शो 'द अलायंस' की ट्रॉफी अपने नाम की। अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ हालिया बातचीत में अभिनेत्री की ये जीत उनके साथ-साथ पूरे परिवार के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं थी।
अभिनेत्री ने बताया कि उनके ये काफी सरप्राइजिंग था कि पति-फिल्ममेकर कबीर खान इस शो के लिए इतना इमोशनली इन्वेस्टेड थे।
अभिनेत्री ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, "'द अलायंस' मेरे साथ-साथ परिवार के लिए भी बहुत बड़ी बात थी। क्योंकि उन्होंने कभी मुझसे ये उम्मीद नहीं की थी कि मैं अपने फोन, अपनों और डेली रूटीन के बिना शो की चुनौतियों को मैनेज कर पाऊंगी। जब मैं शो से वापस घर आई, तो मैं यह देखकर हैरान हो गई थी कि कबीर शो में कितना इन्वेस्टेड हो गया था। हर कंटेस्टेंट के हर मूव पर चर्चा करने के लिए फैमिली व्हॉट्सअप पर अनगिनत बातें होती थीं। मुझे सच में अपने करियर में कोई दूसरा प्रोजेक्ट याद नहीं है, जिसमें कबीर इतना इमोशनली इन्वेस्टेड हो।"
मिनी माथुर ने आगे कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि मेरे परिवार और पति को मुझ पर बहुत गर्व है। सच कहूं तो, सब कुछ अभी भी अजीब लगता है। मैं अभी घर से बाहर निकली ही थी और मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि बाहर लोग मेरे बारे में क्या कह रहे हैं। इस पूरे अनुभव ने मेरी पूरी जिंदगी को एक नई दिशा दी है।"
दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अब एक बार फिर चर्चा में है। लंबे समय से कानूनी लड़ाई में उलझे कपूर परिवार के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने उम्मीद जताई है कि विवाद को बातचीत और आपसी सहमति के जरिए सुलझाया जा सकता है। कोर्ट ने संजय कपूर की मां रानी कपूर और पत्नी प्रिया कपूर के बीच चल रही मध्यस्थता प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि बातचीत की प्रक्रिया अब तक संतोषजनक तरीके से आगे बढ़ रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने आरके फैमिली ट्रस्ट से जुड़े विवाद में मध्यस्थता की अवधि को 2 नवंबर तक जारी रखने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि मध्यस्थता से जुड़ी रिपोर्ट देखने के बाद हमें पूरा भरोसा है कि सभी पक्ष एक सकारात्मक समाधान के काफी करीब हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया है कि मध्यस्थ की फीस का भुगतान आरके फैमिली ट्रस्ट की ओर से किया जाए। अगर मध्यस्थता सफल नहीं होती है तो सभी पक्षों को कानून के अनुसार आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन कोर्ट ने उम्मीद जताई कि ऐसी स्थिति आने से पहले ही विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से खत्म कर लिया जाएगा।
वेब रियलिटी शो 'लॉकअप-2' की समाप्ति के साथ कंटेस्टेंट श्रेया ने बुधवार को इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। शो की सक्सेस पार्टी में शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा ने आपसी मन-मुटाव भुलाकर एक साथ डांस किया।
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया, जिसमें दोनों श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी, गोविंदा और रवीना टंडन स्टारर सॉन्ग 'चलो इश्क लड़ाए' पर साथ में डांस करते हुए दिखाई दिए। वीडियो में शो के सभी कंटेंस्टेंट और बॉलीवुड की कुछ नामी हस्तियां भी नजर आईं।
वीडियो शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा, "लॉकअप सच्चा या सजा, विनर को बधाई।"
हालांकि, पार्टी में श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी का मजेदार डांस दोनों के फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था, क्योंकि वेब रियलिटी शो 'लॉकअप-2' की समाप्ति में दोनों के बीच काफी अनबन देखने को मिली थी। कंटेस्टेंट्स को अक्सर कई मुद्दों पर बहस करते और लड़ते हुए देखा गया था।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए