
मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में अब एक बेहद चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस केस में गिरफ्तार आरोपी गोलू पंडित उर्फ प्रदीप शर्मा का सीधा संपर्क कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था।
पूछताछ के दौरान गोलू ने दावा किया कि वह एक मिडल मैन के जरिए वीपीएन का इस्तेमाल कर गैंग के सरगना और अमेरिका में बैठे हेरी बॉक्सर से संपर्क में था।
मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के अनुसार, गोलू पंडित पर्दे के पीछे रहकर पूरे नेटवर्क को संभाल रहा था। जांच एजेंसियों का कहना है कि गोलू ने कनेक्टर की भूमिका निभाई, यानी उसने शूटर और गैंग के लोगों के बीच पुल का काम किया। उसने मुख्य शूटर दीपक को गैंग से जुड़े लोगों से मिलवाया और उसे इस वारदात के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाई।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद गोलू पंडित फरार हो गया था और उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए मोबाइल नंबर और लोकेशन बदल ली थी। हालांकि पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और आखिरकार उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस उस मिडलमैन की तलाश में जुटी है, जिसके जरिए गोलू गैंग से संपर्क करता था।
Published: undefined
आज के समय में सिनेमा समाज के मुद्दों को सामने लाने का जरिया बन चुका है, ऐसे में कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं। इसी कड़ी में फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर सामने आया है, जिसने रिलीज होते ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
टीजर की शुरुआत एक तनावपूर्ण माहौल के साथ होती है, जहां एक युवा छात्र विक्की को दिखाया जाता है। वह बेहद होशियार है, लेकिन उसके स्वभाव में गुस्सा और बेचैनी साफ नजर आती है। उसके रिसर्च को प्रोफेसर ने रिजेक्ट कर दिया है। इसके बाद कहानी में एक टकराव शुरू होता है, जहां विक्की अपने गुरु प्रोफेसर गोपाल नाडकर्णी पर पक्षपात का आरोप लगाता है।
टीजर में दोनों के बीच तीखी बहस दिखाई जाती हैं, जो आगे चलकर एक बड़े विवाद का रूप ले लेती है।
जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है, यह निजी विवाद एक बड़े मंच तक पहुंच जाता है। प्राइवेट एकेडमिक से शुरू हुआ यह मामला नेशनल टीवी डिबेट का हिस्सा बन जाता है, जहां विक्की सिस्टम, इतिहास और समाज से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाता नजर आता है। टीजर में कई ऐसे डायलॉग्स होते हैं, जो सीधे दर्शकों के दिल और दिमाग पर असर डालते हैं।
Published: undefined
बॉलीवुड में कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो सिर्फ काम तक सीमित नहीं रहते, बल्कि समय के साथ एक मजबूत दोस्ती में बदल जाते हैं। ऐसा ही एक रिश्ता है सुपरस्टार अजय देवगन और मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के बीच। अजय देवगन के 57वें जन्मदिन के मौके पर रोहित शेट्टी ने एक खास अंदाज में उन्हें शुभकामनाएं दीं।
रोहित शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे दो हिस्सों में बांटा गया था। इस वीडियो की शुरुआत उनके पुराने दिनों से होती है। इसमें फिल्म 'राजू चाचा' के सेट की झलक दिखाई गई है, जहां रोहित शेट्टी असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। वीडियो में वह अजय देवगन को सीन समझाते नजर आते हैं। उस समय अजय फिल्म के लीड एक्टर थे और उनके साथ काजोल और ऋषि कपूर भी फिल्म का हिस्सा थे।
वीडियो का दूसरा हिस्सा वर्तमान समय को दिखाता है, जहां रोहित और अजय एक सफल जोड़ी के रूप में नजर आते हैं। इसमें उनकी सुपरहिट फिल्मों 'सिंघम', 'सूर्यवंशी' और 'गोलमाल' के सेट की झलक दिखाई गई है। इन क्लिप्स में दोनों को साथ में काम करते हुए देखा जा सकता है।
रोहित शेट्टी ने इस वीडियो के साथ एक छोटा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "90 के दशक की भागदौड़ से आज तक। कम शब्द, ज्यादा एक्शन। जन्मदिन मुबारक हो, बड़े भाई।"
Published: undefined
फिल्म 'धुरंधर-2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक फिल्म 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई वर्ल्डवाइड कर चुकी है। फिल्म की रफ्तार आज भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत तेज है और यही वजह है कि अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' की रिलीज डेट को 10 अप्रैल से आगे बढ़ा दिया है। मेकर्स ने स्वीकार किया है कि फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव 'धुरंधर-2' की वजह से किया गया है।
एकता कपूर ने फिल्म की रिलीज को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। पोस्टर शेयर कर एकता कपूर ने लिखा, "हमारे वितरकों और प्रदर्शकों के साथ सामूहिक चर्चा के बाद, हमने भूत बंगला की नई रिलीज तिथि 16 अप्रैल तय की है, जिसका पहला शो रात को 9 बजे से शुरू होगा।
उन्होंने आगे लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज' का शानदार प्रदर्शन हमारे फिल्म उद्योग के लिए उत्साहजनक खबर है और प्रदर्शकों का मानना है कि इस बदलाव से दोनों फिल्मों को वह स्थान, ध्यान और लोकप्रियता मिलेगी जिसकी वे हकदार हैं।" गौर करने वाली बात यह भी है कि भूत बंगला के मेकर्स ने न सिर्फ फिल्म की तारीख बदली है, बदली रिलीज का फॉर्मेट भी 'धुरंधर: द रिवेंज' से कॉपी किया है।
Published: undefined
रैपर बादशाह के 'टटीरी' और नोरा फतेही और संजय दत्त के 'सरके चुनर तेरी' के बाद अब हनी सिंह और बादशाह के 26 साल पुराने गाने 'वॉल्यूम 1' पर दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने गाने को सभी सोशल मीडिया और संगीत स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि न्यायालय की अंतरात्मा इस गीत को देखकर झकझोर जाती है। यह गीत अत्यंत अपमानजनक और अश्लील है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि यह गीत महिलाओं के प्रति घोर अभद्र, अश्लील और अपमानजनक है और कोई भी सभ्य समाज इस तरह की सामग्री को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रहने की अनुमति नहीं दे सकता।
साल 2000 के इस गाने को लेकर रिलीज के समय भी विवाद हुआ था, लेकिन उस वक्त बादशाह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा था कि उन्होंने गाने के बोल नहीं लिखे हैं, जिसके बाद हनी सिंह ने एक इवेंट में स्वीकार किया था कि गाना उन्होंने ही लिखा है।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined