मनोरंजन

शाहिद कपूर ने विराट कोहली का वीडियो किया रीक्रिएट, देखें उनका मजेदार अंदाज!

अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वायरल इंटरव्यू के ऑडियो के साथ अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

अभिनेत्री कृति सेनन के साथ आगामी फिल्‍म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आने वाले बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने फिल्‍म का प्रचार खत्‍म होने के साथ ही स्वादिष्ट और देसी भोजन खाने के अपने प्‍लान के बारे में बताया।

अभिनेता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के वायरल इंटरव्यू के ऑडियो के साथ अपना एक मजेदार वीडियो शेयर किया। शाहिद ने कहा कि उन्‍होंने अपनी फिल्‍म का प्रमोशन पूरा कर लिया है, वह अब क्‍या खाने वाले हैं। उन्होंने वीडियो पर लिखा, "प्रमोशन खत्म होने के बाद वाली फीलिंग।"

वीडियो में शाहिद, विराट कोहली की एक वीडियो को रीक्रिएट करते दिख रहे हैं। वह इस वीडियो में विराट कोहली की लाइन पर लिपसिंक करते दिख रहे हैं। जहां विराट ने शेयर किया था कि वह अब क्‍या खाने वाले हैं। शाहिद भी वीडियो में उसी तरह के भाव लेकर आते हैं। इसमें उन्‍होंने एक बल्ला भी पकड़ा हुआ है।

फिल्‍म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र भी नजर आएंगे। इसमें शाहिद एक कंप्यूटर इंजीनियर का किरदार निभाते दिखेंगे, जिसे कृति के किरदार, एक ह्यूमनॉइड रोबोट से प्यार हो जाता है। यह फिल्म एक अनोखी रोमांटिक कॉमेडी है जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी झलक पेश करती है।

दिनेश विजन, ज्योति देशपांडे और लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्मित यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'जिंदा भूतों' का प्रदर्शन: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी युवा कांग्रेस, चुनाव आयोग से जवाबदेही की मांग

  • ,
  • खेल: भारत-पाक एशियाड फाइनल में उपस्थित नहीं होंगे मोहसिन नकवी और युवराज बोले-भारतीय टीम में वर्ल्ड कप जीतने की क्षमता

  • ,
  • ममता बनर्जी का दावा, बंगाल में ‘अशांत माहौल’ बना रही बीजेपी सरकार, ज्ञानेश कुमार 'डाकू', पद से हटाने की मांग

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुंबई में SIR के खिलाफ कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा, कहा- ये तो सिर्फ ट्रेलर है...

  • ,
  • ‘नोटबंदी’ के बाद देश ‘वोटबंदी’ का सामना कर रहा है... सचिन पायलट ने एसआईआर को बताया असंवैधानिक