मनोरंजन

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट में सोनम कपूर बिखरेगीं जलवा, खास लोगों को ही मिलता है ये मौका!

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर लंदन में प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के फाइनल की शोभा बढ़ाएंगी। वो इस इवेंट में उपस्थित होने वाली एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर लंदन में प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन के फाइनल की शोभा बढ़ाएंगी। वो इस इवेंट में उपस्थित होने वाली एकमात्र भारतीय सेलिब्रिटी बन गई हैं।विंबलडन चैम्पियनशिप 1877 से आयोजित होने वाला दुनिया का सबसे पुराना और सबसे प्रतिष्ठित टेनिस टूर्नामेंट है।

Published: undefined

सोनम विंबलडन चैंपियनशिप में भाग लेंगी और उनका स्टाइल विंबलडन ग्रीन कार्पेट पर दुनिया देखेगी। इससे पहले सोनम ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के यूके-भारत संबंधों का जश्न मनाते हुए रिसेप्शन में सुर्खियां बटोरीं थी।

Published: undefined

सोनम इन दिनों अपनी फिल्म 'ब्लाइंड' की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का निर्देशन शोम मखीजा ने किया है। फिल्म में सोनम मुख्य भूमिका में हैं और पूरब कोहली विनय पाठक और लिलेट दुबे सहायक भूमिकाओं में हैं। 'ब्लाइंड' 2011 की कोरियाई फिल्म का रीमेक है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined