
अभिनेत्री आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान मनोरंजन जगत में धीरे-धीरे वापसी कर रही हैं। लंबे समय बाद वे एक बेहद भावुक और रूहानी कश्मीरी पॉप गाने 'वानियो' में नजर आई हैं। बुधवार को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इस गाने से जुड़ी कुछ अनकही यादें और इसके पीछे की कहानी शेयर की।
सोनी ने इंस्टाग्राम पर गाने से जुड़ी तस्वीर पोस्ट की। अभिनेत्री ने गाने को 'यादों से भरा' और 'हल्का उदास' संगीत बताया। उन्होंने बताया कि यह गाना कश्मीरी संस्कृति और आधुनिक पॉप का एक अनूठा मिश्रण है।
सोनी ने लिखा, "इस गाने को कश्मीर के प्रतिभाशाली कलाकार अर्सलानी निजामी, मस्रत उन निस्सा और हैदर डार ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ब्लूक द्वारा तैयार किया गया है।"
उन्होंने म्यूजकि वीडियो की कहानी बताते हुए लिखा, "म्यूजिक वीडियो की कहानी काफी मार्मिक है। इसमें सोनी राजदान एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो 25 साल बाद अपनी जन्मभूमि कश्मीर लौटती है। वादियों की धुंध और शरद ऋतु के खूबसूरत नजारों के बीच, उनका किरदार अपनी पुरानी और अधूरी मोहब्बत को याद करता है। वीडियो में दिखाए गए फ्लैशबैक दर्शकों को एक ऐसी प्रेम कहानी पर ले जाते हैं, जो समय के साथ पीछे छूट गई थी लेकिन मन से कभी धुंधली नहीं हुई।"
Published: undefined
मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। बुधवार को उन्होंने फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के साथ काम करने के अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया।
एकता ने इंस्टाग्राम पर प्रियदर्शन के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट कीं। प्रोड्यूसर ने अपनी पोस्ट में बताया कि कैसे दो अलग और मजबूत विचारधारा वाले लोगों ने आपसी सम्मान के साथ एक बेहतरीन प्रोजेक्ट पर काम किया। एकता ने लिखा, "मैं एक ऐसे इंसान के साथ काम कर रही थी, जो अपनी 100वीं फिल्म बना रहे थे। लोगों को लगा था कि हम दोनों जैसे मजबूत सोच वाले लोग साथ आएंगे तो शायद टकराव होगा लेकिन उन्होंने यह नहीं देखा कि हमारे बीच कितना गहरा सम्मान था। मुझे नहीं लगता कि मैंने प्रियदर्शन के साथ काम करने जितना मजा किसी और के साथ किया है।"
एकता ने एक दिलचस्प वाक्य शेयर करते हुए बताया कि काम शुरू करने से पहले ही प्रियदर्शन ने उनसे एक बेहद खास सवाल पूछा था। प्रियदर्शन ने उनसे पूछा, "एकता, क्या तुम इस फिल्म से पैसा कमा रही हो? मैं उस फिल्म पर काम नहीं करता जिसमें प्रोड्यूसर को फायदा न हो।"
एकता ने लिखा, "उनकी सोच और काम करने का तरीका बहुत खास है। वह हमेशा यह सुनिश्चित करते हैं कि प्रोड्यूसर सुरक्षित रहे। तभी मुझे भरोसा हो गया था कि फिल्म और कंपनी का पैसा दोनों सही हाथों में हैं।"
Published: undefined
आज के समय में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऐसी फिल्मों की मांग बढ़ गई है, जो समाज के असली मुद्दों को दिखाती हों। इसी कड़ी में अब एक नई फिल्म 'सिस्टम' सामने आने वाली है, जो कानून, न्याय और सत्ता के बीच चलने वाली खींचतान को दिखाएगी। यह फिल्म एक ऐसी कहानी लेकर आ रही है, जिसमें दो अलग-अलग दुनिया की महिलाएं एक साथ आकर सच को सामने लाने की कोशिश करती हैं।
फिल्म 'सिस्टम' 22 मई 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। यह एक लीगल ड्रामा फिल्म है, जिसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक ताकतवर सरकारी वकील और एक साधारण स्टेनोग्राफर मिलकर उन सच्चाइयों को सामने लाने की कोशिश करते हैं, जिन्हें लंबे समय से दबाया गया है। कहानी में कई ऐसे मोड़ आते हैं, जहां उन्हें यह तय करना पड़ता है कि वे सत्ता का साथ दें या सही का।
इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने नेहा राजवंश नाम की पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का किरदार निभाया है, जो अपने काम में बहुत मजबूत और आत्मविश्वासी है। वहीं ज्योतिका सरिका रावत के रोल में नजर आएंगी, जो एक साधारण परिवार से आने वाली कोर्ट स्टेनोग्राफर है। दोनों की सोच, परवरिश और जिंदगी बिल्कुल अलग है, लेकिन जब बात न्याय की आती है तो वे एक साथ खड़ी होती हैं। फिल्म में इन दोनों का रिश्ता धीरे-धीरे मजबूत होता हुआ दिखाया जाएगा।
Published: undefined
गायिका तुलसी कुमार भी अपने पिता गुलशन कुमार की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए माता वैष्णो देवी में गहरी आस्था रखती हैं और अक्सर वैष्णो देवी जाती रहती हैं। गायिका हाल ही में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंची। इस यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने वहां चल रहे पारिवारिक भंडारे में खुद सेवा की और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
बुधवार को तुलसी कुमार ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में वह और उनका बेटा भक्तों को प्रसाद वितरित कर रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए तुलसी ने अपनी भावनाओं को शब्दों में पिरोया। तुलसी ने लिखा, "कटरा में मां वैष्णो देवी का लंगर, जिसकी शुरुआत पापा ने लगभग 43 साल पहले की थी, आज भी उसी प्यार, आस्था और निस्वार्थ भाव के साथ चल रहा है। सेवा की यह परंपरा आज भी जारी है। पापा के दिखाए रास्ते पर चलते हुए, दिल में केवल आभार है।"
बता दें, गुलशन कुमार माता वैष्णो देवी के अनन्य भक्त थे। उन्होंने कई साल पहले कटरा में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की शुरुआत की थी। पिता के निधन के बाद भी उनके बच्चों ने इस नेक कार्य को रुकने नहीं दिया। यह भंडारा कटरा आने वाले कई तीर्थयात्रियों के लिए बड़ा सहारा है, जहां पर हर किसी को भोजन कराया जाता है।
Published: undefined
मनोरंजन की दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि कलाकार तेजी से सफलता पाने और ट्रेंड के साथ चलने की कोशिश करते हैं। लेकिन एक्ट्रेस सई मांजरेकर इससे बिल्कुल उलट सोच रखती हैं। उनका मानना है कि एक अच्छा कलाकार बनने के लिए समय देना जरूरी होता है और हर प्रोजेक्ट सोच-समझकर चुनना चाहिए, ताकि उनका काम लंबे समय तक लोगों के दिलों में बना रहे।
सई मांजरेकर ने अपने काम करने के तरीके को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ''अब मुझे यह समझ में आ गया है कि एक एक्टर के तौर पर खुद को समय देना बहुत जरूरी होता है। मैं आजकल के ट्रेंड के पीछे भागने में विश्वास नहीं रखती, बल्कि ऐसे काम करना चाहती हूं, जो एक कलाकार के रूप में मुझे आगे बढ़ने में मदद करें। मेरा मानना है कि जब कोई काम दिल से किया जाता है, तो वह लोगों पर गहरी छाप छोड़ता है और लंबे समय तक याद रखा जाता है।''
सई ने आगे कहा, ''मैं हर प्रोजेक्ट के साथ खुद को बेहतर बनाना चाहती हूं। जल्दबाजी में काम करने के बजाय अपने ही तरीके से आगे बढ़ना पसंद करती हूं। मेरे लिए करियर में लंबा टिके रहना तभी संभव है, जब मैं अपने काम के प्रति ईमानदार रहूंगी और वही कहानियां चुनूंगी, जिनसे मैं खुद भी जुड़ाव महसूस करती हूं।''
उन्होंने कहा कि इस सोच के साथ वह अपने हर किरदार में सच्चाई और गहराई लाने की कोशिश करती हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined