
सूफी गायकी से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले वडाली ब्रदर्स की जोड़ी टूट गई है। पूरनचंद वडाली के छोटे भाई प्यारे लाल वडाली का आज अमृतसर के फोर्टिस अस्पताल में हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। प्यारे लाल वडाली की उम्र 75 साल थी। बताया जा रहा है कि प्यारे लाल कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
अमृतसर के पास एक छोटे से गांव के रहने वाले वडाली ब्रदर्स दुनियाभर में अपनी गायकी के लिए काफी मशहूर थे। दोनों भाईयों की जोड़ी गजल और भजन के अलवा कई दूसरी तरह की गायकी भी करते थे।
इनके गाए ‘ऐ रंगरेज मेरे’ और ‘इक तू ही तू...’ जैसे गाने खूब पसंद किए गए। इनकी जोड़ी को 2005 में पद्मश्री से भी नवाजा जा चुका है। मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें करीब 20 वर्ष पहले तुलसी सम्मान से नवाजा था।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए