मनोरंजन

सुशांत मामले में CBI रिया-शोविक और सुशांत के स्टाफ से कर रही है पूछताछ, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी भी मौजूद

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुई। रिया यहां डीआरडीओ के गेस्टहाउस पहुंची, जहां सीबीआई की विशेष जांच टीम ने उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पूछताछ के लिए तलब किए जाने के बाद उनकी प्रेमिका रिया चक्रवर्ती शुक्रवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुई। रिया यहां डीआरडीओ के गेस्टहाउस पहुंची, जहां सीबीआई की विशेष जांच टीम ने उनसे पूछताछ करनी शुरू कर दी। 6 अगस्त को संघीय एजेंसी द्वारा मामले की जांच की कमान अपने हाथ में लेने के बाद यह पहली बार है कि रिया से यह एजेंसी पूछताछ कर रही है।

रिया के अलावा उनके भाई शोविक, सुशांत के फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी, हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी नीरज सिंह से भी पूछताछ की जा रही है।

सीबीआई सुशांत से उनके रिश्ते के बारे में, पिछले साल यूरोप यात्रा के दौरान अभिनेता का व्यवहार कैसा था, कथित ड्रग एंगल और अभिनेता के खाते से वित्तीय लेनदेन के मामले में पूछताछ कर रही है।

सीबीआई के अलावा, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी मामले में विभिन्न पहलूओं की जांच कर रहे हैं।

ईडी ने 31 जुलाई को रिया और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था, जबकि एनसीबी ने वित्तीय जांच एजेंसी के अनुरोध पर बुधवार को मामला दर्ज किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: असम के बाद अब यूपी में रेल हादसा, कानपुर सेंट्रल के पास चौरी चौरा एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स 773 अंक चढ़कर बंद और सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

  • ,
  • Sports: अफगान क्रिकेटर रहमत शाह ने रचा इतिहास और पंजाब किंग्स ने हार्दिक पंड्या का ऐसे किया स्वागत

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: रेडियो पर गाने के शौक से लेकर हिंदी सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्री बनने तक, ऐसा रहा माला सिन्हा का सफर

  • ,
  • बुकस्टोर्स की कतार से क्विक कामर्स की डिलीवरी तक- ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ को लेकर पाठकों में जबरदस्त क्रेज़