मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने साझा की पुरानी तस्वीर, कही ये बात

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी शादी के दिनों की एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वह सुशांत संग मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने अपनी शादी के दिनों की एक पुरानी तस्वीर साझा की है जिसमें वह सुशांत संग मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए इस तस्वीर में दोनों भाई-बहन कैमरे की ओर देखकर हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

अपने पोस्ट के कैप्शन में श्वेता लिखती हैं, "कुछ दायरे में, हम हमेशा साथ रहेंगे..हैशटैगगुड़ियागुलशन। मैं अपने वीडियो से संगीत ढूंढ़ने और उसे अपलोड करने का प्रयास करूंगी।"

श्वेता ने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें सुशांत अपने पिता और अपनी बहन के पास खड़े नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ वह लिखती हैं, "मेरे प्यारे भाई को एक प्यारा सा ट्रिब्यूट।"
शादी की एक और तस्वीर है जिसमें सुशांत अपनी बहन को कसकर गले लगाते दिखाई पड़ रहे हैं। श्वेता की शादी का वीडियो सोमवार को इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हुआ जिसमें 21 साल के सुशांत को खुशमिजाज अंदाज में देखा जा सकता है।

आईएएनएस के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 25 Aug 2020, 3:01 PM IST

  • राहुल गांधी ने मार्च में शामिल होने वालों का जताया आभार, कहा- हम सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • INDIA Bloc Protest LIVE: INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर बोले राहुल गांधी- देश की जनता डरने वाली नहीं, सरकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं करेंगे

  • ,
  • दिल्ली में प्रदर्शन पर संकट, रामलीला मैदान इस साल सिर्फ 3 दिन ही खाली, बुकिंग करते समय 1.21 लाख रुपये देने होंगे

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप के दावों की खुली पोल! जेलेंस्की बोले, 'ऊर्जा संघर्षविराम की चर्चा के बीच ग्रिडों को बनाया निशाना

  • ,
  • राहुल गांधी के नेतृत्व में मार्च करते हुए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे विपक्षी नेता, याचिका दायर कर SIR पर रोक की मांग की