
साल 1992 में रिलीज हुई फिल्म संगीत ने अपनी रिलीज के 34 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता जैकी श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ी यादों को फिर से ताजा किया।
अभिनेता ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म के स्टिल्स का एक मोंटाज शेयर किया, जिसमें माधुरी दीक्षित, नीतीश भारद्वाज, सतीश शाह, अरुणा ईरानी और परीक्षित साहनी भी हैं। मोंटाज में के. विश्वनाथ डायरेक्टेड फिल्म के कई यादगार पल हैं, जिसमें जैकी की सेथुराम के रूप में और माधुरी दीक्षित की डबल रोल वाली तस्वीरें शामिल हैं।
जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका वाली 1992 की फिल्म संगीत का निर्देशन कसीनथुनी विश्वनाथ ने किया था। इसमें माधुरी दीक्षित ने फिल्म में मां और बेटी दोनों की दोहरी भूमिका (डबल रोल) निभाई थी। फिल्म में नितीश भारद्वाज, परीक्षित साहनी, शफी इनामदार, अरुणा ईरानी और सतीश शाह भी नजर आए थे।
हालांकि, फिल्म दर्शकों के दिलो में खास पहचान न बना सकी थी, लेकिन अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को डबल रोल के लिए काफी प्रशंसा मिली थी।
दिवंगत असमिया गायक जुबीन गर्ग से जुड़ी यादें लोगों के बीच अब भी जिंदा हैं, लेकिन उनके संगीत का एक ऐसा हिस्सा भी है, जो समय के साथ लोगों की पहुंच से दूर होता जा रहा है। इस कड़ी में असम के नगांव जिले के कुंवारिटोल के रहने वाले चिन्मय सैकिया ने एक खास पहल की है। उन्होंने जुबीन के पुराने और दुर्लभ गीतों की रिकॉर्डिंग को संभालकर रखा है, जिनमें से कई गीत अब इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध नहीं हैं।
चिन्मय सैकिया पिछले कई साल से जुबीन गर्ग के पुराने ऑडियो और वीडियो कैसेट इकट्ठा कर रहे हैं और अब उन्हें डिजिटल रूप में सुरक्षित कर रहे हैं, ताकि आने वाले समय में भी लोग इन गीतों को सुन और देख सकें।
चिन्मय सैकिया के कहा कि उन्होंने जुबीन गर्ग के 200 से ज्यादा गीतों को डिजिटल रूप में सुरक्षित किया है। इनमें से कई गीत यूट्यूब और दूसरी बड़ी ऑनलाइन म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में इन्हें डिजिटली आकाईव करना जरूरी था, ताकि जुबीन के उन पुराने गीतों को बचाया जा सके, जो समय के साथ लोगों की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं।
कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज 'दुपहिया-2' ओटीटी पर प्रसारित होने के लिए तैयार है। शुक्रवार को मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। इस नए सीजन में काल्पनिक गांव धड़कपुर की कहानी आगे बढ़ेगी, जो अब पहले जैसा अपराध-मुक्त गांव नहीं रहा है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, "सुनो, सुनो, सुनो धड़कपुर अब क्राइम फ्री नहीं रहा। 'दुपहिया-2' एक अक्टूबर को रिलीज होगी।"
इस शो में दिनेशलाल यादव (निरहुआ), गजराज राव और रेणुका शहाणे नजर आएंगे। यह शो धड़कपुर नामक एक काल्पनिक गांव की कहानी है, जिसमें मासूमियत, पागलपन और छोटे शहर का देसी अंदाज देखने को मिलेगा। इस बार कहानी में नई चुनौतियां होंगी, जो और भी ज्यादा हंगामा और हंसी लेकर आएंगी। इस शो को सोनम नायर ने डायरेक्ट किया है और इसमें स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा भी नजर आएंगे।
इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवॉर्ड्स (आईफा अवॉर्ड्स 2027) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, आईफा डिजिटल अवॉर्ड्स 2027 की कमान अभिनेता पंकज त्रिपाठी और अली फजल संभालेंगे जबकि मुख्य आईफा अवॉर्ड्स 2027 को करण जौहर और वरुण धवन होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा सलमान खान, शाहिद कपूर, करीना कपूर खान और जान्हवी कपूर अपनी शानदार परफॉर्मेंस से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगाएंगे।
आईफा अवॉर्ड्स 2027 का आयोजन 22 और 23 जनवरी को अबू धाबी के यास आइलैंड स्थित एतिहाद एरिना में किया जाएगा। दो दिनों तक चलने वाले इस समारोह में इंडियन सिनेमा के कई बड़े सितारे एक ही मंच पर नजर आएंगे। दुनियाभर से इंडियन फिल्मों को पसंद करने वाले दर्शक भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बनेंगे। अवॉर्ड्स के साथ म्यूजिक, डांस और स्टार्स की परफॉर्मेंस समारोह को खास बनाने वाली है।
इस बार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की परफॉर्मेंस भी आईफा 2027 का बड़ा आकर्षण होगी। इस पर सलमान ने कहा, ''आईफा और मेरा रिश्ता बहुत पुराना है और जब भी आईफा मुझे बुलाता है, तो मेरे के लिए यह एक खास एहसास होता है। यह मेरे लिए सिर्फ एक अवॉर्ड शो नहीं है बल्कि यह फिल्मों और उन दर्शकों का सेलिब्रेशन है, जिन्होंने कलाकारों को इतना प्यार दिया है। मैं पिछले कई सालों से आईफा का हिस्सा रहा हूं और यहां परफॉर्म भी कर चुका हूं। हालांकि अबू धाबी लौटना मेरे लिए हमेशा कुछ अलग महसूस होता है क्योंकि इस शहर से मेरी कई खास यादें जुड़ी हुई हैं।''
अभिनेता गुरमीत चौधी और ईशा मालवीय आगामी फिल्म 'तुम मेरे हो' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। शुक्रवार को फिल्म के मेकर्स ने पहला पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें एक इंटेंस लव स्टोरी की झलक देखने को मिल रही है।
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्टर शेयर किया, जिसमें गुरमीत और ईशा बादलों के बीच से गिरते हुए नजर आ रहे हैं, पीछे शहर और ढलते हुए सूरज का नजारा है और दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। पोस्टर पर फिल्म का नाम लिखा है, 'तुम मेरे हो'।
पोस्टर शेयर कर मेकर्स ने लिखा, "'तुम मेरे हो' की दुनिया में खो जाइए। यह फिल्म 23 अक्टूबर को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी, क्योंकि कभी-कभी प्यार में पड़ना सबसे आसान होता है। असली कहानी तो उसके बाद शुरू होती है।"
यह एक्शन और एडवेंचर से भरपूर एक इंटेन्स लव स्टोरी होगी, जिसके जरिए अभिनेत्री ईशा मालवीय बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
आईएएनएस के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए