मनोरंजन

शाहरुख के फैन्स के लिए खबर, 23 मार्च को दिल्ली आएंगे किंग खान, फिर नहीं जाएंगे वापस

दिल्ली में हाल ही में शुरू हुए मैडम तुसाद संग्रहालय में बहुत जल्द बॉलीवुड के ‘किंग खान’ अपनी सिग्नेचर पोज में नजर आएंगे।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतले के साथ शाहरुख खान

बहुत जल्द ही दिल्ली में भी लोग भी किंग खान यानी शाहरुख खान के मोम के पुतले का दीदार कर सकेंगे। शाहरुख खान का मोम का पुतला 23 मार्च को दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय का अहम हिस्सा बन जाएगा। एक बयान के मुताबिक, इसमें शाहरुख अपनी सिग्नेचर पोज (दोनों हाथ फैलाए हुए) में नजर आएंगे। अन्य प्रतिष्ठित मशहूर हस्तियों के साथ उनका पुतला आकर्षण के विशेष इंटरैक्टिव जोन में स्थापित किया जाएगा।

मर्लिन एंटरटेनमेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के महाप्रबंधक व निदेशक अंशुल जैन ने कहा, "शाहरुख खान एक लोकप्रिय सितारे हैं और उन्हें हर कोई पसंद करता है, इसलिए दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को देखते हुए दिल्ली के मैडम तुसाद में शाहरुख खान का पुतला लाना हमारी पसंद थी।"

उन्होंने आगे कहा, "इस घोषणा का रोमांचक हिस्सा यह है कि ये उनका दूसरा पुतला है, जिसे विशेष रूप से भारतीय प्रशंसक परिवार/दर्शकों/आगंतुकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। मुझे दुनियाभर से प्रशंसकों की उपस्थिति की उम्मीद है।"

अंशुल जैन ने कहा, "यह प्रशंसकों को मुंबई या दुनिया के किसी भी हिस्से की यात्रा के बिना अपने पसंदीदा मेगास्टार के साथ अधिक समय बिताने का मौका देगा।" दिल्ली का मैडम तुसाद संग्रहालय आकर्षण का बड़ा केंद्र है, जहां खेल, इतिहास, राजनीति और ग्लैमर के सितारे एक छत के नीचे दिखाई देते हैं।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: ईरान के शांति प्रस्ताव को अमेरिका ने बताया कचरा, डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- सीजफायर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर है

  • ,
  • पश्चिम बंगाल: TMC नेता अभिषेक बनर्जी की ‘जेड प्लस’ सुरक्षा वापस, पायलट कार की सुविधा भी बंद

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • बिहारः पटना में सचिवालय परिसर में मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने शराबबंदी पर उठाए सवाल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...