हालात halaat

यमुना एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक में जा घुसी बस, भीषण हादसे में 8 की मौत, 30 लोग घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर औरैया से आगरा की तरफ जा रही एक डबल डेकर बस ने सड़क पर खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गयी है जबकि लगभग 30 लोगों के घायल होने की खबर है। इस भीषण हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां 12 लोगों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Published: undefined

जानकारी के अनुसार आज सुबह 5 बजे, यमुना एक्सप्रेस-वे पर औरैया से आगरा की तरफ जा रही एक डबल डेकर बस ने रोड़ पर खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। भीषण टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए। हादसा यमुना एक्सप्रेस-वे पर थाना रबूपुरा क्षेत्र के पास हुआ ।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस भीषण हादसे के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगीनाथ ने दुःख व्यक्स्त किया है। अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए योगी ने लिखा, 'आज ग्रेटर नोएडा में बस दुर्घटना में आठ लोगों के निधन से मुझे बहुत दुःख पहुंचा है, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को संबल देने की प्रार्थना करता हूं। दुर्घटना में घायल यात्रियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना करता हूं।'

Published: undefined

बता दें कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए इस भीषण हादसे की यह कोई पहली घटना नहीं है। बनने के बाद से इस हाइवे पर कई बार भीषण हादसों में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। पिछले साल नवंबर में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दो गाड़ियों की टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 5 लोगो की जान गयी थी।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, अंतिम मतदाता सूची 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी

  • ,
  • उत्तर प्रदेश: फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, दावे-आपत्तियों का समय 6 मार्च तक, 10 अप्रैल को फाइनल वोटर लिस्ट

  • ,
  • सिनेजीवन: रिलीज से पहले विवादों में फंसी शाहिद की ‘ओ रोमियो' और 'घूसखोर पंडत' विवाद पर मनोज बाजपेयी ने तोड़ी चुप्पी

  • ,
  • जम्मू-कश्मीरः उमर सरकार ने पेश किया 1.27 लाख करोड़ रुपये का बजट, मुफ्त सिलेंडर, छात्रों की फीस माफ समेत कई एलान

  • ,
  • अंडर 19 वर्ल्ड कप: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 80 गेंद पर 175 रन बनाए, लगाए 15 छक्के, 15 चौके