हालात halaat

कोरोना महामारी के नियमों का उल्लंघन करने पर लालू यादव के बेटे तेजप्रताप के खिलाफ FIR दर्ज

सरकारी आदेश के अनुसार, अनलॉक 3.0 के दौरान झारखंड में होटल, धार्मिक स्थानों और जिमों को संचालित करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने कहा कि तेजप्रताप यादव गुरुवार रात 2.30 बजे अपने पिता से मिलने यहां पहुंचे। वह रांची में होटल कैपिटल रेजीडेंसी में रहे।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव के खिलाफ कोविड-19 महामारी के दौरान झारखंड सरकार के आदेशों का उल्लंघन करने के लिए रांची पुलिस ने शुक्रवार को एक प्राथमिकी दर्ज की। प्राथमिकी रांची के सर्कल ऑफिसर (सीओ) प्रकाश कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। कुमार ने चुटिया पुलिस स्टेशन को एक लिखित शिकायत में कहा, "गुरुवार रात रांची जिला प्रशासन के पुलिस और अधिकारियों द्वारा एक होटल के कमरा नंबर 507 का निरीक्षण किया गया। यह पाया गया कि लालू यादव के बेटे तेजप्रताप यादव राज्य सरकार की बिना किसी अनुमति के वहां रहे। तेजप्रताप 14-दिवसीय होम क्वारंटीन के प्रोटोकॉल का पालन किए बिना अपने गृह राज्य बिहार वापस आ गए।"

Published: undefined

सीओ की शिकायत के आधार पर, चुटिया पुलिस स्टेशन ने शुक्रवार को तेज प्रताप के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के तहत एफआईआर दर्ज की। मामले की जांच के लिए एक जांच अधिकारी भी नियुक्त किया गया है। इससे पहले, तेज प्रताप को एक कमरा देने के लिए रांची में होटल बुक किया गया था। पुलिस के अनुसार, होटल कैपिटल रेजीडेंसी के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

सरकारी आदेश के अनुसार, अनलॉक 3.0 के दौरान झारखंड में होटल, धार्मिक स्थानों और जिमों को संचालित करने की अनुमति नहीं है। पुलिस ने कहा कि तेजप्रताप यादव गुरुवार रात 2.30 बजे अपने पिता से मिलने यहां पहुंचे। वह रांची में होटल कैपिटल रेजीडेंसी में रहे। लालू यादव से उनकी मुलाकात करीब ढाई घंटे तक चली।

Published: undefined

रांची जिला प्रशासन और पुलिस ने होटल पर छापा मारा और तेजप्रताप के वहां रहने के सबूत मिले। बीजेपी ने तेजप्रताप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है और मानदंडों का उल्लंघन करते हुए लालू यादव के साथ बैठक की अनुमति देने पर राज्य सरकार को घेरा है।

बीजेपी नेता रबी भट्ट ने कहा कि तेजप्रताप के खिलाफ कोरोना वायरस के दिशानिदेशरें का उल्लंघन करने के लिए एक प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए। वह एक बड़े काफिले के साथ आए और रिम्स में मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन गए।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • ललिता पवारः 9 साल की उम्र में फिल्मी दुनिया में दस्तक, फिर बनीं बॉलीवुड की सबसे 'अत्याचारी सास'

  • ,
  • SIR नोटबंदी के बाद बीजेपी सरकार का वोटबंदी अभियान, नीयत तब भी खराब थी, अब भी खराब हैः अखिलेश यादव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: अपनी छवि बचाने के लिए मोदी ने भारत को बेचा, एपस्टीन फाइल्स में नाम आते ही ट्रंप के आगे टेके घुटने- राहुल गांधी

  • ,
  • युवा कांग्रेस अध्यक्ष की मां ने प्रदर्शन को बताया लोकतांत्रिक अधिकार, बोलीं- देश तो गलगोटिया के कारण शर्मसार हुआ

  • ,
  • दुनिया की खबरें: राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर अमेरिका लगाएगा नया टैरिफ! और ईरान में प्रदर्शन पर खामेनेई सरकार...