हालात halaat

बिहार के गोपालगंज में ज़िंदा जलकर एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम

घटना के समय सब सो रहे थे, तभी अचानक लोगों के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आग पहले एक झोपड़ीनुमा घर में लगी उसके बाद विकराल रूप लेते हुए आस-पास के घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

बिहार के गोपालगंज में एक ही परिवार के 6 लोगों की घर में आग लगने से मौत होने की खबर है। इस घटना के बाद पूरे इलाके के लोग सकते में आ गये हैं। इसके अलावा इस हादसे में 4 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। सभी घायलों को पास के ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

मामला गोपालगंज के कुच्याकोट के बखरी गांव का है। मृतक परिवार के सदस्य अनवर अंसारी के मुताबिक़ जिस समय घटना हुई उस समय सब सो रहे थे, तभी अचानक लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आग पहले एक झोपड़ीनुमा घर में लगी उसके बाद विकराल रूप लेते हुए आस-पास के घरों को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

इस घटना में बकरीदन साह, हुस्न तारा खातून, सफरिया खातून और हसमुद्दीन मियां की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो मासूम बच्चे बुरी तरह से झुलस गए हैं जिनकी हालत बेहद नाज़ुक बनी हुई है। हादसे में परिवार के बाक़ी 4 सदस्य भी बुरी तरह झुलस गये हैं।

घटना की खबर मिलते ही देर रात डीएम सदर अनिमेष पराशर ने अस्पताल का दौरा किया और घटना की जानकारी ली। अनिमेष ने बताया कि आग की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पराशर ने बताया कि कुछ अधिकारियों को घटना स्थल पर भेज दिया है और आग की वजहों का पता लगाया जा रहा है। हालांकि आग लगने की एक वजह शॉट सर्किट भी बताई जा रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में पृथ्वीराज कपूर: फिल्मों में सफल होने के बाद भी नहीं छोड़ा थिएटर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 शो

  • ,
  • सिनेजीवन: दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान और सैफ ने सुनाया करीना के साथ पहली बाइक राइड का मजेदार किस्सा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में खुलेआम बिक रहे पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार से पूछे सख्त सवाल

  • ,
  • उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हादसा, बंगाल के 5 ट्रैकर्स समेत 8 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • ,
  • दिल्ली पुलिस ने जवानों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एसीपी को निलंबित किया, रोहिणी बार ने हड़ताल वापस ली