
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे मैच में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 62 रनों से हरा दिया है। अफगानिस्तान की पूरी टीम 47 ओवर में 200 रन पर ऑल आउट हो गई। शकीबुल हसन ने 10 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। अफगानिस्तान के 195 रन पर 9 विकेट गिर गए हैं। मैच पूरी तरह से बांग्लादेश की पकड़ में जाता दिख रहा है।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। अफगानिस्तान के 191 रन पर 8 विकेट गिर गए हैं। मैच पूरी तरह से बांग्लादेश की पकड़ में जाता दिख रहा है।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला रोचक होता जा रहा है। अफगानिस्तान की टीम ने 42 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं। टीम को जीत के लिए 47 गेंदों पर 78 रन चाहिए।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। अफगानिस्तान की टीम मुश्किल में दिख रही है। 37 ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेट पर 147 रन है।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। शकीबुल हसन ने अपना चौथा विकेट लेते हुए अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी है। उन्होंने 33वें ओवर में असगर अफगान को कैच आउट कराया। अफगान 38 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। शकीबुल हसन ने 29वें ओवर में अफगानिस्तान को दो झटके देकर चौंका दिया है। पहले गुलबदीन नायब 47 रन पर आउट हुए और उसके फौरन बाद ही मोहम्मज नबी जीरो पर आउट हो गए।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। अफगानिस्तान को दूसरा झटका हश्मतुल्ला शाहिदी के रूप में लगा है। शाहिदी 11 रन बनाकर आउट हुए। अफगानिस्तान ने 21 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। अफगानिस्तान का पहला विकेट गिर चुका है। रहमत शाह 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पहले झटके के बाद थोड़ा संभलते हुए अफगानिस्तान ने 19 ओवर में 73 रन बना लिए हैं।
अफगानिस्तान का पहला विकेट गिर चुका है। रहमत शाह 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
263 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन 15 और रहमत 24 रन बनाकर मैदान पर जमे हुए हैं। अफगानिस्तान ने 10 ओवर में 48 रन बना लिए हैं।
263 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 5 ओवर में 20 रन बना लिए हैं।
अफगानिस्तान की तरफ से गुलबदीन और रहमत शाह बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए हैं। टीम को जीतने के लिए 50 ओवर में 263 बनाने हैं।
बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के सामने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 263 रनों का लक्ष्य रखा हैं।
बांग्लादेश ने 45 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन बना लिए हैं।
बांग्लादेश ने 43 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बना लिए हैं। मेहमदुल्ला 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। बांग्लादेश ने 42 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। मुशफिकुर रहीम 61 रन और महमुदल्लाह 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 39 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। मुशफिकुर रहीम 32 रन और महमुदल्लाह 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 33 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है। सौम्य सरकार 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश को तीसरा झटका लगा है। शाकिब अल हसन अर्धशतक बनाकर आउट हो गए हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ 66 गेंदों में शाकिब अल हसन ने अर्धशतक जड़ दिया है। बांग्लादेश का स्कोर 150 के करीब पहुंच गया है।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। शाकिब अल हसन 49 रन और मुशफिकुर रहीम 28 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 27 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 136 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। शाकिब अल हसन 41 रन और मुशफिकुर रहीम 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 124 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। शाकिब अल हसन 39 रन और मुशफिकुर रहीम 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 23 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 117 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। शाकिब अल हसन 35 रन और मुशफिकुर रहीम 9 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 21 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 103 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। बांग्लादेश को दूसरा झटका लगा है। तमीम इकबाल 36 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। तमीम इकबाल 31 रन और शाकिब अल हसन 25 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 16 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। तमीम इकबाल 18 रन और शाकिब अल हसन 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 11 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। तमीम इकबाल 15 रन और शाकिब अल हसन 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। बांग्लादेश ने 10 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 44 रन बना लिए हैं।
साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। बांग्लादेश को पहला झटका लगा है। लिटन दास 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच मैच शुरू हो चुका है। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए तमीम इकबाल और लिटन दास मैदान पर आए हैं।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 31वां मैच थोड़ी देर में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर शुरू होगा। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बांग्लादेश की टीम बल्लेबाजी करेगी।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का 31वां मैच आज बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच साउथेम्प्टन के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। थोड़ी देर में टॉस होगा।
टूर्नामेंट के पहले पांच मैचों में एकतरफा हार झेलने के बाद अफगानिस्तान ने खिताब का प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम के खिलाफ अपने प्रदर्शन में काफी सुधार किया।
इंग्लैंड के खिलाफ 397 रन खाने वाले अफगानिस्तान के गेंदबाजों ने भारत को केवल 224 रनों पर ही समेट दिया। अफगानिस्तान के पास टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर करने का मौका था, लेकिन मोहम्मद नबी टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। अफगानिस्तान को शनिवार को करीबी मैच में 11 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।
टूर्नामेंट में बांग्लादेश की बल्लेबाजी शानदार रही है और काफी हद तक ऑलराउंडर शाकिब अल हसन पर निर्भर रही है जो इस संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 322 रनों का लक्ष्य हासिल करने के बाद आस्ट्रेलिया के विरुद्ध 382 रनों का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाए।
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 24 Jun 2019, 2:33 PM IST