क्रिकेट विश्व कप 2019

विश्व कप अभ्यास मैच में स्मिथ, वार्नर का उड़ा मजाक

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें प्रशंसक मैदान के कोने पर टेस्ट क्रिकेट की पोशाक में सैंडपेपर लिए हुए हैं। क्रिकेट राइटर क्रिस स्टोक्स ने ट्वीट किया है कि स्मिथ को लोगों ने चीट, चीट, चीट, के नाम से चिढ़ाया।

फोटो: आईएएनएस
फोटो: आईएएनएस 

विश्व कप अभ्यास मैच खेलने द रोज बाउल मैदान पर पहुंचे आस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ और डेविड वार्नर का दर्शकों ने मजाक उड़ाया। आस्ट्रेलिया यहां इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है।

वार्नर कप्तान एरॉन फिंच के साथ सलामी बल्लेबाजी करने आए थे। उन्होंने 55 गेंदों पर 43 रन बनाए। वह लियाम प्लंकट का शिकार बने। आउट होकर जब वह वापस पवेलियन लौट रहे थे तब स्टैंड में लोगों ने उनका मजाक उड़ाया।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें प्रशंसक मैदान के कोने पर टेस्ट क्रिकेट की पोशाक में सैंडपेपर लिए हुए हैं। क्रिकेट राइटर क्रिस स्टोक्स ने ट्वीट किया है कि स्मिथ को लोगों ने चीट, चीट, चीट, के नाम से चिढ़ाया।

स्मिथ और वार्नर पर पिछले साल दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेम्परिंग को लेकर एक साल का प्रतिबंध लगा था। यह दोनों इस विश्व कप में वापसी कर रहे हैं।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • जन्माष्टमी विशेष: देश के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, जिनके पीछे छिपी हैं पौराणिक और ऐतिहासिक कहानियां

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: कश्मीरी पंडितों को धमकी पर फारूक अब्दुल्ला का आरोप, 'यह स्टेटहुड न मिलने देने की बड़ी साजिश'

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के पहले सीईओ बने पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, चढ़ावा चोरी विवाद के बीच संभालेंगे कमान

  • ,
  • सिनेजीवन: साधना की जयंती पर सायरा बानो ने साझा कीं यादगार तस्वीरें और चंकी पांडे ने सुनाया डेविड धवन का मजेदार किस्सा

  • ,
  • यादों में साधनाः माथे को छिपाने के लिए कटवाए थे बाल, बन गया स्टाइल, घर-घर में लड़कियां हो गईं 'साधना कट' की दिवानी