
आईसीसी विश्व कप-2019 में बारिश के कारण रद्द हुए मैचों की संख्या में गुरुवार को एक बार और इजाफा हो गया। ट्रेंट ब्रिज मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड का मैच होना था जो भारी बारिश के चलते नहीं हो सका।
Published: 13 Jun 2019, 8:00 PM IST
सुबह से ही हो रही बारिश के कारण इस मैच में टॉस तक नहीं हो सका। यह इस विश्व कप में बारिश के कारण रद्द हुआ चौथा मैच है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज, श्रीलंका-पाकिस्तान और श्रीलंका-बांग्लादेश के मैच बारिश के कारण रद्द हो चुके हैं।
Published: 13 Jun 2019, 8:00 PM IST
मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। भारत के तीन मैचों में पांच अंक हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं न्यूजीलैंड के चार मैचों में सात अंक हो गए हैं और वह पहले स्थान पर ही बनी हुई है।
Published: 13 Jun 2019, 8:00 PM IST
बारिश के कारण इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। रद्द हुए चार मैचों में से यह तीसरा मैच है जिसमें टॉस भी नहीं हो सका। दक्षिण अफ्रीका और विंडीज के मैच में पहली पारी के सात ओवर का ही खेल हो पाया था।
Published: 13 Jun 2019, 8:00 PM IST
इंग्लैंड में इस समय बारिश ने कहर ढह रखा। लगातार बारिश होने के कारण मैचों के आयोजनों में भी परेशानी आ रही है। मौसम विभाग ने भी हाल के दिनों में बारिश की आशंका जताई है।भारत को अब अपना अगला मैच रविवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है।
Published: 13 Jun 2019, 8:00 PM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 13 Jun 2019, 8:00 PM IST