क्रिकेट विश्व कप 2019

विश्व कप में भारत के खिलाफ अलग तरह से जश्न मानना चाहते थे पाकिस्तानी खिलाड़ी, पाक बोर्ड ने किया मना  

आईसीसी वर्ल्ड कप2019 में पाकिस्तानी खिलाड़ी 16 जून को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में विकेट मिलने के बाद अलग तरह का जश्न मानना चाहते थे। उनकी इस ख्वाहिश को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नकार दिया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

आईसीसी विश्व कप-2019 में पाकिस्तानी खिलाड़ी 16 जून को भारत के खिलाफ होने वाले मैच में विकेट मिलने के बाद अलग तरह का जश्न मानना चाहते थे। उनकी इस ख्वाहिश को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नकार दिया है।

Published: 07 Jun 2019, 8:00 PM IST

पाकिस्तान की वेबसाइट 'पाक पैशन' के संपादक साज सादिक ने ट्वीट किया कि पीसीबी ने सरफराज अहमद और उनकी टीम की उस अपील को नमंजूर कर दिया है जिसमें वह भारत के खिलाफ होने वाले मैच में विकेट मिलने के बाद अलग तरह का जश्न मानाने की मांग कर रहे थे। टीम की यह मांग भारतीय टीम द्वारा मार्च में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए वनडे मैच में सेना की कैप पहनने के प्रतिकार के रूप में की गई थी।

Published: 07 Jun 2019, 8:00 PM IST

14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में 40 से ज्यादा सीआरपीएफ जवानों की जान चली गई थी। उन्हीं को नमन करने के लिए भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में सेना जैसी कैप पहनी थी।

Published: 07 Jun 2019, 8:00 PM IST

सादिक ने ट्वीट किया, "रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने अपने खिलाड़ियों से कहा कि वह क्रिकेट पर ध्यान दें और बोर्ड ने सरफराज अहमद की टीम की इस अपील को खारिज कर दिया।"

उन्होंने साथ ही पीसीबी चेयरमैन एहसान अली का जबाव भी लिखा है जिसमें एहसान ने कहा, "हम वो नहीं कर सकते जो अन्य टीमें करती हैं। कई तरह से जश्न मनाया जा सकता है जैसा कि मिस्बाह उल हक ने लॉडर्स में मनाया था, वो भी सेना को नमन था, लेकिन विकेट गिरने पर कुछ अलग नहीं।"

Published: 07 Jun 2019, 8:00 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 07 Jun 2019, 8:00 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! महाराष्ट्र में बारिश का दौर जारी, मुंबई, पालघर, ठाणे में कल रेड अलर्ट

  • ,
  • कांग्रेस का पीएम मोदी पर तीखा हमला, 'PM ने राम मंदिर निर्माण का श्रेय लिया, चढ़ावा चोरी की जिम्मेदारी भी लेनी होगी'

  • ,
  • सिनेजीवन: 'अल्फा' पर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया और सामंथा रुथ प्रभु ने फैंस के साथ शेयर किया खास फोटो-वीडियो

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरी मामला: एसआईटी मंदिर ट्रस्ट के पिछले पांच साल के खातों का दोबारा ऑडिट करेगी, खुलेंगे कई राज?

  • ,
  • राम मंदिर दान चोरीः मनोज झा ने एसआईटी की कार्यशैली पर उठाए सवाल, बड़ी मछलियों को बचाने की कोशिश बताया