क्रिकेट विश्व कप 2019

रोहित शर्मा ने छोड़ा टीम इंडिया का साथ, अकेले ही पहुंचे मुंबई, देखें वीडियो

विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित शर्मा टीम इंडिया को छोड़कर मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड के मैनचेस्टर के एक होटल में ठहरी हुई है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद से टीम इंडिया में फूट की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि टीम में दो खेमा बन गया है। वहीं विश्व कप से बाहर होने से रोहित शर्मा सबसे ज्यादा निराश दिखे। मैच के बाद उनकी कई ऐसी तस्वीरें आईं हैं जिसमें वो बेहद उदास दिख रहे हैं।

विश्व कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा पांच शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले रोहित शर्मा टीम इंडिया को छोड़कर मुंबई पहुंच चुके हैं। जबकि टीम इंडिया अभी भी इंग्लैंड के मैनचेस्टर के एक होटल में ठहरी हुई है।

13 जुलाई को रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए। जबकि बाकी टीम 14 जुलाई को भारत वापस आएगी। कुछ खिलाड़ी दिल्ली, कुछ मुंबई तो कुछ अलग-अलग जगह पहुंचेंगे क्योंकि टिकटों की वजह से टीम को आने में देरी हुई है।

बता दें कि इस विश्व कप में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने पांच शतक और एक अर्धशतक की मदद से 600 से ज्यादा रन बनाए। हालांकि सेमीफाइनल में वो कुछ खास नहीं कर सके। इस मैच में रोहित शर्मा सहित इंडिया के टॉप तीन बल्लेबाज सिर्फ एक-एक रन ही बना पाए थे और टीम इंडिया को 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 13 Jul 2019, 5:13 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: 'लगान' और 'गजनी' फेम दिग्गज अभिनेता प्रदीप रावत का निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाक का बड़ा कदम, ईरानी विदेश मंत्री को बुलावा और होर्मुज में टैंकर पर हमला

  • ,
  • राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, तीनों निर्वाचित सांसदों और निर्वाचन अधिकारी को नोटिस

  • ,
  • चुनाव आयोग ने दिल्ली में एसआईआर की तारीखें बढ़ाईं, अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर को होगी प्रकाशित

  • ,
  • पीएम मोदी को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए, भारत के भविष्य को माफ करने का अधिकार उन्हें किसने दिया: राहुल गांधी